Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

विश्व गायत्री परिवार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में एक करोड़ 25 लाख दिए

विश्‍व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ0 प्रणव पंड्या ने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष में एक करोड़ 25 लाख रूपये का डिमांड ड्राफ्ट दिया है। वे आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मिले और उन्‍हें डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।

छठी द्विवार्षिक स्पेस एक्सपो आज से बंगलुरू में

छठी द्विवार्षिक स्‍पेस एक्‍सपो आज से बंगलुरू में शुरू हुई। भारतीय अन्‍तरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो के अध्‍यक्ष डॉ0 के सिवन ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन पीएसएलवी निर्माण, छोटे उपग्रह छोड़ने के यान और छोटे उपग्रह बनाने की जिम्‍मेदारी निजी उद्यमों को सौंपना चाहता है।  तीन दिन की इस प्रदर्शनी में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में उद्योग जगत की भागीदारी को दर्शाया जाएगा।

तेलंगाना मंत्रिमंडल का विधानसभा भंग करने का फैसला

तेलंगाना मंत्रिमण्‍डल ने विधानसभा भंग करने का निर्णय लिया है। मुख्‍यमंत्री चन्‍द्रशेखर राव की अध्‍यक्षता में आज मंत्रिमण्‍डल की बैठक में इस सिलसिले में एक प्रस्‍ताव पारित किया गया। मुख्‍यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री राज्‍यपाल ई एस एल नरसिम्‍हन से मिलने राजभवन जा रहे हैं।

अफगानिस्तान में दो बम धमाकों में दो पत्रकारों सहित बीस लोगों की मौत

अफगानिस्तान में कल काबुल कुश्ती कलब में हुए दो बम धमाकों में दो पत्रकारों सहित कम से कम बीस लोगों की मौत हो गई और 70 घायल हो गये। शिया बहुल इलाके में स्थित इस क्‍लब में आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। इस घटना के एक घंटे बाद विस्फोटकों से लदी कार में हुए धमाके में कम से कम चार पत्रकार घायल हो गये।

मिशन इन्द्रधनुष योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, बच्चों का टीकाकरण

मिशन इन्द्रधनुष योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम और पांच से छह वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। इस मिशन के अंतर्गत कर्नाटक में 13 से 22 अगस्त तक टीकाकरण अभियान का दूसरा दौर चलाया गया। विभाग की ओर से अभियान का तीसरा दौर इस महीने की 10 से 19 तारीख तक चलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री जनधन योजना में कुछ और नई सुविधायें जोड़ी

सरकार ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना की शर्तों को और उदार बनाने तथा इसके तहत बैंक खाते खोलने के वास्ते लोगों को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन बढ़ाने का निर्णय लिया है। योजना के अंतर्गत ओवरड्राफ्ट की सुविधा दोगुनी करते हुए पांच हजार रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना में ओवरड्राफ्ट की सुविधा पाने के लिए आयु सीमा 18 से 60 वर्ष की जगह 18 से 65 वर्ष कर दी गई है। नये रू-पे कार्ड धारकों के लिए दुर्घटना बीमा कवर एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया है।

भारत-अमरीका के बीच टू प्लस टू वार्ता आज नई दिल्‍ली में

भारत और अमरीका के बीच टू-प्लस-टू वार्ता आज नई दिल्ली में होगी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन, अमरीकी विदेश मंत्री माइकल पोम्पियो और अमरीकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के साथ बातचीत करेंगी। श्री पोम्पियो और श्री मैटिस इस बैठक में भाग लेने के लिए कल शाम नई दिल्ली पहुंचे।

गुजरात के बर्खास्त आईपीएस भट्ट गिरफ्तार

गुजरात में पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईडी-क्राइम) ने बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को लगभग दो दशक पुराने एक मामले में आज गिरफ्तार कर लिया।

एट्रोसिटी एक्ट संशोधन को लेकर गुरुवार को भारत बंद, मप्र में अलर्ट

एट्रोसिटी एक्ट संशोधन को लेकर गुरुवार को भारत बंद का आव्हान किया गया है जिसके लिए मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। मप्र पुलिस ने बंद को देखते हुए साढ़े दस हजार पुलिस बल को जिलों में भेजा गया है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकतर जिलों में धारा 144 लागू की गई है।

गृह सचिव के घर के पास वैश्यावृत्ति करते पकड़ी गईं दो महिलाएं

भोपाल के शिवाजी नगर में गृह सचिव विवेक शर्मा के यहां सांप पकड़ने की सूचना पर महाराणा प्रताप नगर पुलिस थाने से भी कुछ सिपाही वहां पहुंचे थे। जब पुलिसकर्मी वहां से लौट रहे थे तो गृह सचिव के घर के पास वैश्यावृत्ति करते हुए महिलाएं महिलाएं मिलीं। दो महिलाओं को पुलिस ने वहां से गिरफ्तार किया। ये महिलाएं सड़क किनारे बैठकर मनचलों का इंतजार कर रही थीं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today