Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

जम्मू-कश्मीर में एक मिनी बस के चिनाब नदी में गिर जाने से 16 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में आज किश्तवाड़ जिले में एक मिनी बस के चिनाब नदी में गिर जाने से 16 लोगों की मौत हो गई और 17 व्यक्ति घायल हुए हैं।  बचाव कार्य के दौरान 13 शव नदी से निकाले गए। घायलों में से तीन लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सुबह के टाइम एक मैटाडोर जो थी वो केशवन से किश्‍तवाड़ आ रही थी। उसमें एक्‍सीडेंट हो गया उसका और वह सीधी नीचे खाई में चली गई।

राष्‍ट्र आज हिन्‍दी दिवस मना रहा है

आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। 1949 में आज के ही दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को देश की राजभाषा के रूप में स्‍वीकार किया था। दिल्‍ली के विज्ञान भवन में आयेाजित समारोह में उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने विभिन्‍न विभागों, मंत्रालयों और कार्यालयों के प्रमुखों को हिंदी को बढ़ावा देने में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए राजभाषा कीर्ति और राजभाषा गौरव पुरस्‍कार प्रदान किए। समारोह को संबोधित करते हुए श्री नायडु ने कहा हिन्‍दी के बगैर हिन्‍दुस्‍तान को आगे बढ़ाना संभव नहीं। श्री नायडु ने कहा कि सबको अपनी मातृभाषा से प्रेम होना चाहिए।

इमाम हुसैन की सीख देश और दुनिया के लिये आज भी प्रासंगिक : मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इमाम हुसैन अमन और इंसाफ के लिये शहीद हो गये। उन्होंने अन्याय और अहंकार के विरूद्ध आवाज बुलंद की थी। उनकी सीख आज भी देश-दुनिया के लिये प्रसंगिक है। उनके पैगाम को बोहरा समाज ने जीवन में उतारा है। सबको साथ लेकर चलने की परम्परा को जीकर दिखाया है। दाऊदी बोहरा समाज की सोच देश और समाज को शक्ति प्रदान करती है। श्री मोदी आज सैफी मस्जिद इंदौर में पवित्र अशरा मुबारक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरू सैयदना मुफद्दल सैफउद्दीन साहब, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और विश्वभर से आये बोहरा समाज के धर्मावलंबी मौजूद थे।

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दी हिन्दी दिवस की बधाई

जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश में हिन्दी के विकास के लिए समाज और सरकार दोनों ही सक्रिय और सजग हैं। हिन्दी राज्यों में मध्यप्रदेश की स्थिति सर्वश्रेष्ठ है। राष्ट्रभाषा के संवर्धन के लिए मध्यप्रदेश में निरंतर कार्य हुआ है। मध्यप्रदेश की हिन्दी पत्रकारिता और हिन्दी में साहित्य सृजन की परम्परा ने भी हिन्दी के विकास में सहयोग किया है। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रभाषा हिन्दी दिनों-दिन न सिर्फ देश-प्रदेश बल्कि पूरे विश्व में और जनप्रिय बनेगी।

मुद्रास्‍फीति दर अगस्‍त माह में 10 महीने के सबसे कम स्‍तर पर

अगस्‍त माह में खुदरा मंहगाई की दर तीन दशमलव छह नौ प्रतिशत रही जो पिछले दस महीनों में सबसे कम थी। मंहगाई में ये गिरावट फलों, सब्जियों और अन्‍य खाद्य वस्‍तुओं की कीमतों में आई कमी के कारण दर्ज की गई। ये दर रिजर्व बैंक के मध्‍यावधि लक्ष्‍य चार प्रतिशत से भी कम रही है।

2018 के दौरान कैंसर से करीब 96 लाख लोगों की मृत्‍यु होने का अनुमान

संयुक्‍त राष्‍ट्र कैंसर अनुसंधान एजेंसी आईएआरसी ने कहा है कि इस साल कैंसर के एक करोड़ 80 लाख नये मामले आ सकते हैं और 2018 के दौरान विभिन्‍न प्रकार के कैंसर से करीब 96 लाख लोगों की मृत्‍यु होने का अनुमान है।

महाराष्‍ट्र में गणेश उत्‍सव आज धार्मिक उत्‍साह के साथ शुरू

मुंबई और महाराष्‍ट्र में गणेश उत्‍सव आज धार्मिक उत्‍साह के साथ शुरू हो गया। 11 दिनों तक चलने वाले इस त्‍यौहार के पहले दिन श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घरों और विभिन्‍न पूजा पंडालों में स्‍थापित करते हैं।  यह पर्व इस माह की 23 तारीख को भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्‍न हो जाएगा।

जम्‍मू में सुरक्षाबलों की दो अलग अलग कार्रवाई में तीन आतंकवादी ढेर

जम्‍मू कश्‍मीर में आज बारामूला और जम्‍मू में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन आतंकी ढेर हो गए। जैश-ए-मोहम्‍मद के दो आतंकी बारामूला जिले के सोपोर इलाके में कार्रवाई के दौरान मारे गए और एक आतंकवादी जम्‍मू जिले के झाजरकोटली इलाके में मारा गया। अली जैश ए मोहम्‍मद का बड़ा कमांडर था और उसी ने सोपोर इलाके में विस्‍फोट की साजिश रची थी जिसमें चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। वैष्‍णोंदेवी और कटरा में अलर्ट जारी किया गया है और आसपास के इलाकों के स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं।

हाईकोर्ट में तीन लाख लंबित प्रकरणः जस्टिस हेमंत गुप्ता

मानव अधिकार को लेकर प्रशासन अकादमी आयोजित कार्यशाला में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता ने कहा कि हाईकोर्ट में तीन लाख प्रकरण लंबित हैं। नए प्रकरण ज्यादा आ रहे हैं।

पांच महीने में ही कूनो नदी पुल बहने पर चार इंजीनियर निलंबित

शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र स्थित कूनो नदी पर बने पुल के पांच महीने में बह जाने पर एक सहायक यंत्री सहित चार इंजीनियरों का निलंबन किया गया है। कूनो नदी का पुल मार्च 2018 में 778 लाख रुपए की लागत सेबनकर तैयार हुआ था।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today