Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाने संबंधी अध्‍यादेश के प्रारूप को मंजूरी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध तोड़ने को दंडनीय अपराध बनाने के बारे में एक अध्‍यादेश के प्रारूप को मंजूरी दे दी है।  उच्‍चतम न्‍यायालय ने पिछले साल अगस्‍त में अपने फैसले में तीन-तलाक को गैर-कानूनी और असंवैधानिक करार दिया था। उन्‍होंने कहा कि लोक सभा ने तीन तलाक को गैर कानूनी बनाने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी थी लेकिन यह राज्‍य सभा में पारित नहीं हो सका। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने इसे पारित कराने में विपक्ष को साथ लेने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस ने इसमें सहयोग नहीं किया।

कर्नाटक के एक विधायक की औसत सालाना आय 10 करोड़

एडीआर ने विधायकों की आय को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक कर्नाटक विधानसभा के सदस्यों में से हरेक विधायक की आय सालाना दस करोड़ रुपए महीने का दावा किया है।

राहुल गांधी की सभा से लौट रहे दो विधायक एक्सीडेंट में घायल

भोपाल से राहुल गांधी की सभा से लौट रहे बुरहानपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी व दो पूर्व विधायक का वाहन पलट गया। एक्सीडेंट भोपाल-इंदौर मार्ग पर आष्टा के पास हुआ।

दिल है हिंदुस्तानी सीजन-2 की फाइनलिस्ट सौम्या शर्मा बुधवार को राजधानी में

पांच महीने के अंतराल के बाद स्टार प्लस चैनल के दिल है हिंदुस्तानी सीजन-2 की फाइनलिस्ट प्रतिभागी सौम्या शर्मा बुधवार को सुबह राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर मुंबई से आ रही हैं। उनके साथ चैनल की टीम सुबह 7.30 बजे यहां पहुंचेगी और कुछ समय शूटिंग क

अनूप जलोटा 29 साल की मथारू के साथ शादी करेंगे

प्रसिद्ध भजन गायक 65 साल के अनूप जलोटा अपने से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड 29 की जसलीन माथरू के साथ शादी करने जा रहे हैं। वे तीन साल से उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं।

“नैचुरल हनी” ब्राँड शहद के मालिक हैं युवा किसान अनिल धाकड़

परम्परागत खेतिहर परिवार के युवा अनिल धाकड़ ने नीमच जिले में जावद शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मैकेनिकल ब्राँच में डिप्लोमा कोर्स किया है। अपनी पढ़ाई का फायदा खेती के जरिये प्राप्त करने के लिये अनिल ने किसान कल्याण विभाग की आत्मा परियोजना के अधिकारियों से चर्चा की। अनिल में कुछ कर गुजरने की लगन देखकर अधिकारियों ने इन्हें राजस्थान में कोटा भेजकर मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिलवाया। 

पत्रकारों के लिये स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा की राशि बढ़कर 4 लाख हुई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश में पत्रकारों के लिये स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में कैशलेस ईलाज की राशि की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रूपये करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पत्रकार की मृत्यु होने पर परिवार को मिलने वाली दुर्घटना बीमा सहायता राशि 10 लाख रूपये की गई। मंत्रि-परिषद ने पत्रकारों की चिकित्सा सहायता योजना के नियमों में माता-पिता को शामिल करने का निर्णय लिया। मध्यप्रदेश संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियम 2005 में पारिवारिक परिभाषा में आश्रित माता-पिता, जो  शासकीय कर्मचारी नहीं हों और जिनकी पेंशन सहित सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रूपये से अधिक नहीं हो, का नाम शामिल करने का निर्णय लिया है।

नगालैंड विधानसभा का शरदकालीन सत्र आज से

नगालैंड विधानसभा का शरदकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह बृहस्पतिवार तक चलेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि सत्र के पहले दिन, दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। सत्र के दौरान महत्वपूर्ण विधेयकों के अलावा नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट तथा वार्षिक प्रशासनिक और विधानसभा समिति की रिपोर्ट भी पेश की जायेंगी।

अमरीका-चीन व्यापार युद्ध गहराया

अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्ध और गहरा गया है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने लगभग दो अरब डॉलर मूल्य की चीन की वस्तुओं पर अतिरिक्त दस प्रतिशत शुल्क लगाया है। चौबीस सितंबर से ये शुल्क लागू हो जायेंगे। शुरुआत में यह शुल्क दस प्रतिशत होगा और अगर दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं होता है तो अगले वर्ष के आरंभ तक यह 25 प्रतिशत हो जायेगा। श्री ट्रंप ने कहा कि चीन के अनुचित व्यापार नियमों के जवाब में नये शुल्क लागू किये जा रहे हैं।

वाराणसी में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार वाराणसी का विकाससुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है ताकि इससे पूर्वी भारत के विकास के द्वारखुल सकें। बनारस पूर्वी भारत के गेटवे के तौर पर विकसितकरने का भरसक प्रयास हो रहा है और इसलिए सरकार की प्राथमिकता 21वीं सदी की आवश्यकताके अनुरूप हो, ट्रांसपोर्ट हो, मेडिकलसुविधाएं हो, शिक्षा सुविधाएं हो, सभी काविकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्‍द्र सरकार बनारस हिन्‍दू विश्‍वविद्यालयको पूर्वी भारत के चिकित्‍सा केन्‍द्र के रूप में विकसित करने जा रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today