Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

अमूल डेयरी के चॉकलेट संयंत्र का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात में आणंद जिले के मोगार गावं में अमूल डेयरी के अत्‍याधुनिक चॉकलेट संयंत्र का उद्घाटन किया। इस पर लगभग एक सौ 90 करोड़ रूपये की लागत आई है। श्री मोदी ने उद्यमियों और स्‍टार्टअप योजना को बढ़ावा देने के लिए इंक्‍यूबेशन सेंटर तथा उत्कृष्टता केंद्र के साथ-साथ प्रतिदिन छह सौ टन क्षमता वाले टेक होम राशन संयंत्र और मासिक छह सौ टन की क्षमता वाले उपचारात्‍मक खाद्य संयंत्र का भी उद्घाटन किया।

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी में मरने वालों की संख्या 800 पार

इंडोनेशिया में सुलावेसी द्वीप में भूकंप और त्सुनामी से मरने वालों की संख्या 8 सौ 32 तक पहुंच गई है। स्‍थानीय मीडिया के साथ भेंट में इंडोनेशिया के उप-राष्‍ट्रपति जुसुफ कल्‍ला ने कहा कि मारने वालों की संख्‍या बढ़कर हजारों हो सकती है क्‍योंकि सैंकड़ों लोग बुरी तरह घायल हैं। उन्‍होंने बताया कि फंसे लोगों को निकाले और शव ढू़ंढ़ने के काम में सेना को लगाया जा रहा है।

शक्तिशाली तूफान तरामी जापान की मुख्य भूमि की ओर बढ़ा

एक शक्तिशाली तूफान तरामी जापान के दक्षिणी द्वीपों से होता हुआ मुख्य भूमि की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि तेज़ हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका है। जापान के पश्चिमी भाग में बुलेट ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गई हैं और लगभग एक हजार उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।

भारत के युवराज वाधवानी ने व्यक्तिगत स्क्वाश चैंपियनशिप खिताब जीता

भारत के युवराज वाधवानी ने 25वां एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वाश चैंपियनशिप खिताब जीत लिया है। चेन्नई में कल युवराज ने पाकिस्तान के अनस अली शाह को फाइनल में 13-11, 11-5, 6-11, 12-10 से हराया।  युवराज अंडर 13 खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारत को चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक मिले हैं। इधर, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के अंडर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में चार इनामी माओवादियों का समर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कल चार इनामी माओवादियों सहित 15 माओवादियों ने समर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने स्वयं पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के सामने समर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कुंजम कोसा खूंखार माना जाता है। उसकी पत्नी कुंजम पार्वती ने भी समर्पण किया।

मोबाईल फोन बनाने में काम आने वाले 35 कलपुर्जों को सीमाशुल्क से छूट

सरकार ने मोबाईल फोन बनाने में काम आने वाले 35 कलपुर्जों को सीमाशुल्क से छूट दे दी है। इसका उद्देश्य देश में मोबाइल फोन निर्माण को बढ़ावा देना है। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार वित्त मंत्रालय ने मदर बोर्ड कोटिंग मशीन, पीसीबी असैम्‍बली लोडर और अनलोडर जैसे कलपुर्जों पर सीमा शुल्क में छूट का फैसला किया है। उद्योग समूह इंडियन सैल्‍यूलर एंड इलैक्‍ट्रॉनिक्‍स एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

सुषमा स्वराज का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मौलिक सुधारों का आव्हान

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल मौलिक सुधारों का आह्वान किया है। न्यूयार्क में कल संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को यह बात स्वीकार करनी होगी कि संस्था में ये सुधार केवल ऊपरी तौर पर नहीं होने चाहिए। उन्होंने मौजूदा समय के अनुरूप व्यापक सुधारों पर बल देते हुए कहा कि ये आज से ही शुरू होने चाहिए।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा परिवर्तन महारैली

शहडोल मेंआज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा परिवर्तन महारैली एवं जनसभा आयोजित की गई जिसमें समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश जी ने परिवर्तन महारैली एवं जनसभा को मुख्य अतिथि रहते सम्बोधित किया , मंच पर समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद थे ।

वेटनरी अस्पताल के दो बाबुओं को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप

भोपाल लोकायुक्त पुलिसे ने वेटनरी अस्पताल जेल रोड जहांगीराबाद के दो बाबुओं को एक ही मामले में अलग अलग रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया। इन दो बाबुओं ने अपने ही दफ्तर के एक सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी की वेतन पुस्तिका में नए वेतनमान की एंट्री के लिए यह रिश्वत मांगी ​थी।

मुंबई में बनकर तैयार हुआ सबसे महंगा पब्लिक टॉयलेट

मुंबई. मरीन ड्राइव पर बने मुंबई के सबसे महंगे पब्लिक टॉइलेट का लोकार्पण 1 अक्टूबर को महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर के हाथों होगा। इसके निर्माण में 94 लाख रुपए का खर्च आया है। एयर इंडिया बिल्डिंग के सामने बने इस 5 शीटर टॉइलेट में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए व्यवस्था होगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today