Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

केरल के कई भागों में भारी वर्षा

केरल के कई भागों में भारी वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य में मंगलवार तक भारी से बहुत भारी वर्षा होगी। अरब सागर में लक्षद्वीप के निकट बना कम दबाव का क्षेत्र कल रात मजबूत होकर चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है। यह ओमान तट और यमन की ओर बढ़ रहा है। हालांकि इस तूफान का केरल पर सीधा असर नहीं पड़ा है। फिर भी राज्‍य के कई भागों से भारी वर्षा होने की खबर है।

अमरीका में ब्रेट केवेनो ने सुप्रीम कोर्ट के 114वें जज के रूप में शपथ ली

अमरीका में ब्रेट केवेनो ने सुप्रीम कोर्ट के 114वें जज के रूप में शपथ ले ली है। कल शाम चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले केवेनो के नामांकन के बारे में सीनेट में हुए मतदान में उनके पक्ष में पचास और विरोध में 48 वोट पड़े। श्री केवेनो पर यौन दुराचार के कई आरोप होने के बावजूद राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप ने उन्‍हें नामित किया था जिस कारण उनका नामांकन विवादों में था। तीन महिलाओं ने श्री केवेनो पर यौन दुराचार के आरोप लगाए हैं। हालांकि श्री केवेनो ने इन आरोपों का खंडन किया है।

असम में आतंकवादी कमर-उज़-ज़मा को पुलिस हिरासत में

असम में आज राज्‍य पुलिस ने हिज्‍बुल मुजाहिदीन आतंकवादी कमर-उज़-ज़मा को हिरासत में लिया है। असम निवासी यह आतंकी राष्‍ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त था। उसे पिछले महीने उत्‍तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया था। सरकारी सूत्रों ने बताया कि कल रात उसे होजाई लाया गया, जहां पुलिस उससे पूछताछ करेगी। असम पुलिस ने अब तक हिज्‍बुल मुजाहिदीन के आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

सम्मेलन से पहले ही सत्तर हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

दो दिन के इस आयोजन में प्रमुख औद्योगिक घराने हिस्‍सा ले रहे हैं, जिसका उद्देश्‍य राज्‍य में निवेश के अवसरों को तलाशना है। सम्‍मेलन में भारत के अलावा जापान, चेक गणराज्‍य, अर्जेन्‍टीना, मॉरीशस और नेपाल के निवेशकों को भी आमंत्रित किया गया है। मुख्‍यमंत्री त्रिवेन्‍द्र सिंह रावत ने बताया कि सम्‍मेलन के शुरू होने से पहले ही राज्‍य को 70 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा के निवेश के प्रस्‍ताव मिल चुके हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह कल सम्‍मेलन के समापन समारोह को सम्‍बोधित करेंगे।

जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा

आठवें सुल्तान जोहर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय टीम ने कल अपने विजयी अभियान की शुरूआत मेज़बान देश मलेशिया को 2-1 से हराकर की। एक अन्य मैच में इंग्‍लैंड ने न्‍यूजीलैंड को 3-2 और जापान ने ऑस्‍ट्रेलिया को 2-1 से हराया।

बसपा के बाद सपा ने कांग्रेस का साथ छोड़ा

मध्यप्रदेश में गैर भाजपा दलों के साथ गठबंधन की बातें करेन वाली कांग्रेस का साथ अब समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी छोड़ दिया है। अब कांग्रेस मध्यप्रदेश में अकेली पड़ गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के मध्यप्रदेश में गठबंधन से इनकार कर दिया।

मायावती के फैसले से विपक्षी एकता पर कोई असर नहीं: देवगौड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख एच. डी. देवेगौड़ा ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने संबंधी बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के फैसले को विपक्षी एकता के बिखराव के रूप में नहीं देखना चाहिए.

पांच राज्यों में चुनाव तारीखें घोषित, मप्र में 28 नवंबर को मतदान

भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव की तारीकों का एलान कर दिया। इसके साथ ही सभी राज्यों में चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के तुरंत बाद से ही आचार संहिता लागू हो गई। इन राज्यों में पहले अक्टूबर के दूसरे सप्ताह यानि 12 अक्टूबर से आचार संहिता लागू करने की संभावनाएं जताई जा रही थीं।

तमिलनाडु गुटखा घोटाले में उप-महानिदेशक के दिल्ली आवास पर छापे

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो – सीबीआई ने तमिलनाडु गुटखा घोटाले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के उप-महानिदेशक रवि चन्द्रन के दिल्ली आवास पर छापे मारे हैं। रवि चन्द्रन पहले चेन्नई में केन्द्रीय उत्पाद खुफिया महानिदेशालय में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में नियुक्त थे। सीबीआई ने चेन्नई में तैनाती के दौरान रवि चन्द्रन की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने पर ये छापे मारे।

भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रमुख नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं

रिज़र्व बैंक ने अपनी चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में 2018-19 के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर सात दशमलव चार प्रतिशत बने रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।  वर्तमान वित्‍त वर्ष में सकल घरेलू उत्‍पाद की वृद्धि दर भारतीय रिज़र्व बैंक के सात दशमलव चार प्रतिशत के अनुमान से अधिक होने की उम्‍मीद है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today