दो साल में INDIA मेट्रो ट्रेन की लंबाई में USA को पीछे छोड़ेगा, BHOPAL METRO ट्रेक पर दौड़ना शुरू

मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल में भी मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हो गई है। शनिवार को भोपाल मेट्रो के सात किलोमीटर के सफर की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन More »

मध्य प्रदेश में Congress MLA पर नकली और Poisonous liquor कारोबार की फैक्ट्री चलवाने का आरोप

नकली और जहरीला शराब का कारोबार को एकबार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगा है और इस बार राज्य में शासन कर रही भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस More »

जनगणना 2027 के लिए MP में तैयारियां, First चरण पूर्व Ratlam, सिवनी, Gwalior में मकान सूचीकरण व गणना का हुआ परीक्षण

भारत की जनगणना 2027 को लेकर मध्य प्रदेश में जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां अप्रैल 2026 से प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है तो इसके पहले रतलाम, More »

IPS Rajendra Chaturvedi का निधन, सेवा में फूलन-मलखान surrender से लेकर विवादों से भी रहा नाता

मध्य प्रदेश में 70 ओर 80 के दशक में डकैत समस्या चरम पर थी और उसी दौरान युवा आईपीएस राजेंद्र चतुर्वेदी ने कुख्यात डाकुओं मलखान सिंह, फूलन देवी, घंसा बाबा का आत्मसमर्पण More »

खरगोन पुलिस आरआई कुत्ता प्रकरण पर इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, फिर हुआ जनहित याचिका का दुरुपयोग

जनहित याचिकाओं में छिपे गुप्त उद्देश्य का एक और मामला इंदौर हाईकोर्ट में सामने आया है जिसमें खरगोन पुलिस के रक्षित निरीक्षक यानी आरआई के कुत्ताकांड को लेकर पीड़ित नहीं अन्य व्यक्ति More »

मुख्यमंत्री जी की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दी हैं। उन्होंने कहा कि योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। योग से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है। श्री चौहान ने नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की है।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योग को पूरे विश्व में जन-जन के मन में स्थापित करने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि जीवन आनन्द है, उत्सव है, नृत्य है और प्रसन्नता है। योग से तनाव भरे जीवन में जीवन आनंद से जिया जा सकता है। योग से यह संभव है। योग शरीर को स्वस्थ रखता है, योग मन को प्रसन्न रखता है, योग बुद्धि को दृढ़ और प्रखर बनाता है। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में पहला सुख निरोगी काया को माना गया है। स्वस्थ शरीर की प्राप्ति योग के माध्यम से की जा सकती है। इससे मन दृढ़ता और आनन्द से भर सकता है। नीरस लगने वाला जीवनआनन्द से परिपूर्ण हो जाता है। यह आज पूरा विश्व कह रहा है। भारतीय ऋषियों द्वारा हजारों सालों पहले खोजी गई यह विधा भौतिकता की अग्नि में दग्धमानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्‍दर्शन करा रही है।श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया है कि योग को पूरे विश्व में फैलायें और स्वयं योग का लाभ उठायें। अपने घर के, अपने गाँव के, अपनी गली के, अपने मोहल्ले के सभी भाई-बहनों को योग का लाभ उठाने के लिये प्रेरित करें। योग को एक आंदोलन का रूप देने में सहयोग करें।

राशन दुकानों पर दो रुपये प्रति किलो प्याज मिलेगा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि केबिनेट की बैठक मंत्रालय में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों से बीपीएल के साथ ही अब एपीएल राशन कार्ड धारक को भी दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज मिलेगी। एक राशन कार्ड पर अधिकतम 50 किलोग्राम प्याज खरीदी जा सकेगी। प्याज का भंडारण समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र के निकट ही किया जायेगा

AAP ने आयोजित किया राष्ट्रीय किसान सम्मेलन

राजधानी दिल्ली स्थित कॉस्टीट्यूशनल क्लब में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें देशभर के 20 राज्यों के किसान प्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी, किसान नेता और पार्टी के अन्य नेताओं ने शिरक़त की। इस सम्मेलन के दूसरे सत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी किसान प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं पर बात की।

मालगाड़ी पटरी से उतरी

संटिंग के दौरान मालगाड़ी आज सुबह पटरी से उतरी. छिन्दवाड़ा आने वाली पेंचवेली कैन्सल हुई. आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस की भी देर से आने की सम्भावना.

सीहोर और विदिशा में दो किसानों ने की खुदकुशी, हरदा में किसान ने पिया जहर

मध्यप्रदेश के सीहोर और विदिशा जिले में दो किसानों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं हरदा में एक किसान ने कीटनाशक पी लिया जिसे गंभीर हालात में अस्पताल में इलाज जारी है।

रामनाथ कोविंद राष्‍ट्रपति चुनाव में एन डी ए के उम्‍मीदवार होंगे

 

बिहार के राज्‍यपाल रामनाथ कोविंद राष्‍ट्रपति चुनाव में एन डी ए के उम्‍मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में श्री कोविंद को राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार बनाए जाने की घोषणा की।

पर्यटन बोर्ड की तीसरी बैठक की अध्यक्षता

पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां राष्ट्रीय चिकित्सा और तंदुरुस्ती पर्यटन बोर्ड की तीसरी बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पर्यटन मंत्रालय में सचिव श्रीमती रश्मि वर्मा, अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और यात्रा और अतिथि सत्कार उद्योग के साझेदारों के बोर्ड के सदस्य तथा चिकित्सा और तंदुरुस्ती क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए।बोर्ड की दूसरी बैठक 28 मार्च, 2017 को हुई थी। इसमें घोषणा की गयी थी कि चिकित्सा और तंदुरुस्ती पर्यटन के बारे में एक विस्तृत खाका तैयार किया जाएगा और उसे 21 जून, 2017 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समय देश के समक्ष रखा जाएगा। बोर्ड के इस फैसले के बाद चिकित्सा और तंदुरुस्ती पर्यटन के बारे में एक विस्तृत रोडमेप तैयार करने के लिए श्री विवेकानंद योग अनुसंधान संस्था, बैंगलुरू के अध्यक्ष डॉ. एच.आर नागेन्द्र की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी थी।

खेल मंत्री ने जीत हासिल वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी

युवा मामलों और खेल के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल ने आज लंदन में जारी विश्व हॉकी लीग के सेमीफाइनल में पाकिस्तान पर शानदार जीत हासिल करने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। भारत ने अपने विजय क्रम को जारी रखते हुए पाकिस्तान को 7-1 के भारी अंतर से हरा दिया। श्री विजय गोयल ने गोल करने वाले हरमनप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह, आकाशदीप सिंह और प्रदीप मोरे के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की। इससे पहले भारत ने स्कॉटलैंड और कनाडा को पराजित किया था।श्री विजय गोयल ने कहा, “विश्व हॉकी लीग में भागीदारी के लिए भारतीय टीम के तैयारी शिविर भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के दक्षिण केन्द्र, बेंगलूरू में आयोजित हुए थे और इसका पूरा खर्च केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने वहन किया था। मंत्रालय ने 18 खिलाड़ियों और 7 सहायक स्टॉफ सदस्यों के लिए 1.1 करोड़ रूपये का अनुमोदन भी किया।” वर्ष 2017-18 के दौरान भारतीय पुरूष हॉकी टीम के विदेशी दौरों के लिए अब तक लगभग 3.20 करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं।श्री विजय गोयल ने इंडो‍नेशिया ऑपन सुपर सीरीज जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी को भी बधाई दी है। श्रीकांत किदांबी अब बैडमिंटन में सुपर सी‍रीज प्रीमियर, सुपर सीरीज और ग्रांड प्रिक्‍स गोल्‍ड खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। श्री विजय गोयल ने यह भी कहा कि वर्ष 2017-18 के दौरान भारतीय बैडमिंटन टीम के विदेशी दौरों पर अब तक लगभग 3.60 करोड़ रूपये खर्च किये हैं। उन्‍होंने कहा कि हम प्रत्‍येक खेल के विकास के लिए तत्‍पर हैं और हमारा खेल मंत्रालय एसएआई के साथ मिलकर सभी खिलाड़ियों और सहायक कर्मियों को पूर्ण समर्थन और सहयोग देगा। श्री गोयल ने यह भी दोहराया कि खिलाड़ियों को सर्वोतम सुविधायें और सहयोग देने के लिए मंत्रालय हमेशा तत्‍पर है।

स्वच्छ भारत- देश में एक नई तरह क्रांति

वस्त्र मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री अजय टमटा ने कहा है कि स्वच्छता का संदेश देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने की जरूरत है और प्रत्येक व्यक्ति को यह महसूस करना चाहिए कि स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ उनकी सक्रिय भागीदारी से ही सफल हो सकता है। मंत्री महोदय ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता-विज़न को ध्यान में रखते हुए सरकार और समाज के सभी वर्ग स्वच्छ भारत के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं। श्री टमटा ने मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोगों की मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता है ताकि सभी राष्ट्र यह महसूस कर सकें कि भारत में एक नई क्रांति की शुरूआत हो चुकी है।वस्त्र मंत्रालय के स्वच्छता पखवाड़े पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंत्री श्री अजय टमटा ने कहा कि मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सभी 17 संस्थाओं ने स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये हैं। वस्त्र मंत्रालय के कार्यालयों, जूट मिलों, कर्मचारियों के आवासीय परिसरों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया है। पूरे देश में स्थित निफ्ट (राष्ट्रीय फैशन संस्था) के विभिन्न केन्द्रों के छात्रों ने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की और दीवारों को म्यूरल पेंटिंग से सुसज्जित किया जिसमें स्वच्छता से जुड़े संदेश लिखे गए थे। मंत्री महोदय ने मंत्रालय कर्मियों की प्रसंशा करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से लगभग 2000 बंद फाइलों का निपटारा किया गया। मंत्रालय द्वारा स्वच्छता पर केन्द्रित एक वीडियो गाना भी तैयार किया गया है जिसे विभिन्न स्थानों पर दिखाया जा रहा है ।पखवाड़े के अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन तथा जैविक कृषि (केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा आयोजित) विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अतिरिक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम, जागरूकता अभियान स्वास्थ्य व स्वच्छता शिविर, वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, पदयात्रा और चित्रकारी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

रेल मंत्री ने ओडिसा और असम में विभिन्न रेल-सेवाओं का शुभारंभ किया

रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने आज दिनांक 19/06/2017 को रेल भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ओडिसा और असम स्थित विभिन्न रेल सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेद्र प्रधान और लोकसभा सदस्य श्री प्रसन्ना कुमार पटसनी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में रेल बोर्ड के चेयरमैन श्री ए के मित्तल, परिवहन रेल बोर्ड के सदस्य मोहम्मद जमशेद, रेल बोर्ड के अन्य सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today