दो साल में INDIA मेट्रो ट्रेन की लंबाई में USA को पीछे छोड़ेगा, BHOPAL METRO ट्रेक पर दौड़ना शुरू

मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल में भी मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हो गई है। शनिवार को भोपाल मेट्रो के सात किलोमीटर के सफर की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन More »

मध्य प्रदेश में Congress MLA पर नकली और Poisonous liquor कारोबार की फैक्ट्री चलवाने का आरोप

नकली और जहरीला शराब का कारोबार को एकबार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगा है और इस बार राज्य में शासन कर रही भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस More »

जनगणना 2027 के लिए MP में तैयारियां, First चरण पूर्व Ratlam, सिवनी, Gwalior में मकान सूचीकरण व गणना का हुआ परीक्षण

भारत की जनगणना 2027 को लेकर मध्य प्रदेश में जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां अप्रैल 2026 से प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है तो इसके पहले रतलाम, More »

IPS Rajendra Chaturvedi का निधन, सेवा में फूलन-मलखान surrender से लेकर विवादों से भी रहा नाता

मध्य प्रदेश में 70 ओर 80 के दशक में डकैत समस्या चरम पर थी और उसी दौरान युवा आईपीएस राजेंद्र चतुर्वेदी ने कुख्यात डाकुओं मलखान सिंह, फूलन देवी, घंसा बाबा का आत्मसमर्पण More »

खरगोन पुलिस आरआई कुत्ता प्रकरण पर इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, फिर हुआ जनहित याचिका का दुरुपयोग

जनहित याचिकाओं में छिपे गुप्त उद्देश्य का एक और मामला इंदौर हाईकोर्ट में सामने आया है जिसमें खरगोन पुलिस के रक्षित निरीक्षक यानी आरआई के कुत्ताकांड को लेकर पीड़ित नहीं अन्य व्यक्ति More »

इस वर्ष 83 हजार से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम

प्रदेश में प्राथमिक स्तर पर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में न्यूनतम दक्षताएँ हासिल करने से उद्देश्य से इस वर्ष कक्षा 1 एवं 2 के प्राथमिक शाला के 83 हजार 890 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलवाये जाने का कार्यक्रम बनाया गया है। प्रदेश में पिछले वित्त वर्ष में इस कार्यक्रम में 70 हजार 275 शिक्षकों को जिलों की डाइट में प्रशिक्षित किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दतिया में विशेष उत्साह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज दतिया जिले में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह दतिया स्टेडियम में आयोजित किया गया। जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र इस समारोह में मुख्य अतिथि स्वरूप शामिल हुए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, श्री विक्रम सिंह बुन्देला, जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजनों ने योगाभ्यास किया।जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि योग प्राचीन भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। योग से ऋषि-मुनि तन-मन को स्वस्थ रखते थे। वर्तमान युग में योग बहुत ही कारगर है। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नियमित योग करें और निरोग रहें।कार्यक्रम के प्रारंभ में मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया और मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में योग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष भर विभिन्न स्थानों पर योग कराने वाले प्रशिक्षक सम्मानित किए गए।जनसंपर्क मंत्री द्वारा नलजल योजना का भूमिपूजनजनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले ग्राम रिछारी में 70 करोड़ रुपये लागत की नलजल योजना का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि गांव में साफ-स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो और महिलाओं को बिना श्रम के घर बैठे पानी मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नलजल योजना की शुरूआत की गई है। अब क्षेत्र के 61 गांव को टंकियों के माध्यम से घर-घर तक टोंटी से पानी मिलेगा।डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया के लाला के ताल पहुँचकर सुधार कार्यों का अवलोकन भी किया। ज्ञातव्य है कि जनसंपर्क मंत्री के निर्देश पर लाला के ताल के जीर्णोद्धार का कार्य दतिया नगर पालिका और जल संसाधन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। जनसंपर्क मंत्री ने जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भाप्रसे के 37 अधिकारियों की पद-स्थापना

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों के पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं।

क्र अधिकारी वर्तमान पद-स्थापना नवीन पद-स्थापना
1. श्री आशुतोष अवस्थी कलेक्टर, देवास विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मंत्रालय, भोपाल
2. डॉ. संजय गोयल कलेक्टर, ग्वालियर मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
3. श्री निशांत वरवड़े कलेक्टर, भोपाल कलेक्टर, इंदौर
4. श्री पन्नालाल सोलंकी अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग कलेक्टर, पन्ना
5. श्री एस.एन.एस. चौहान कलेक्टर, सिंगरौली अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन
6. श्री विनोद कुमार शर्मा कलेक्टर, मुरैना आयुक्त नगर पालिक, ग्वालियर
7. श्री राहुल जैन कलेक्टर, रीवा कलेक्टर, ग्वालियर
8. श्री डी.व्ही. सिंह कलेक्टर, आगर मालवा कलेक्टर, बालाघाट
9. श्री सुदाम पंढरीनाथ खाडे कलेक्टर, सीहोर कलेक्टर, भोपाल
10. श्री मालसिंह भयडिया अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद् एवं पदेन उप सचिव, म.प्र. शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग कलेक्टर, उमरिया
11. श्रीमती स्वाति मीणा नायक कलेक्टर, खंडवा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम
12. श्री अभय कुमार वर्मा कलेक्टर, सीधी उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन
13. श्रीमती आईरिन सिंथिया जे पी कलेक्टर, पन्ना उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन
14. श्री विकास नरवाल कलेक्टर, सागर प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम
15. श्री भरत यादव कलेक्टर, बालाघाट उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन
16. श्री व्ही. किरण गोपाल मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश ट्रेड एण्ड इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन कार्पोरेशन लिमिटेड (ट्रायफेक) उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन तथा

अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश ट्रेड एण्ड इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन कार्पोरेशन लिमिटेड (ट्रायफेक) (अतिरिक्त प्रभार)

17. श्रीमती सुरभि गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा अपर कलेक्टर, जबलपुर
18. श्री गोपाल चंद्र डाड उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यावरण विभाग कलेक्टर, सिवनी
19. श्री दिलीप कुमार अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर कलेक्टर, सीधी
20. श्री आलोक कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम, इंदौर कलेक्टर, सागर
21. श्री शमीम उद्दीन अपर कलेक्टर, इंदौर उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन
22. श्री तरूण कुमार पिथोड़े कलेक्टर, राजगढ़ कलेक्टर, सीहोर
23. श्रीमती सूफिया फारूकी वली उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कलेक्टर, मंडला
24. श्री अभिषेक सिंह कलेक्टर, उमरिया कलेक्टर, खंडवा
25. श्री धनराज एस कलेक्टर, सिवनी उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन
26. सुश्री प्रीति मैथिल कलेक्टर, मंडला कलेक्टर, रीवा
27. श्री अजय गुप्ता उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग कलेक्टर, आगर मालवा
28. श्री श्रीकांत बनोठ कलेक्टर, हरदा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन
29. श्री अनय द्विवेदी आयुक्त, नगर निगम, ग्वालियर कलेक्टर, हरदा
30. श्री कर्मवीर शर्मा आयुक्त, नगर‍निगम, रीवा कलेक्टर, राजगढ़
31. श्री अनुराग चौधरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, झाबुआ कलेक्टर, सिंगरौली
32. श्री भास्कर लक्षकार प्रोजेक्ट डायरेक्टर, स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वॉन), मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम तथा संचालक, प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड कलेक्टर, मुरैना
33. श्री आशीष सिंह आयुक्त, नगरपालिक निगम, उज्जैन कलेक्टर, देवास
34. श्री सौरभ कुमार सुमन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बैतूल आयुक्त, नगर निगम, रीवा
35. डॉ. विजय कुमार जे मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, मंडला आयुक्त, नगर निगम, उज्जैन
36. डॉ. पंकज जैन अपर संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मंदसौर
37. श्री अनुराग वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, मुरैना आयुक्त, नगर निगम, सागर

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा किसानों से धैर्य

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से कहा है कि उनकी उपज का एक-एक दाना खरीदा जायेगा। एक-एक प्याज खरीदा जायेगा और उन्हें लाभकारी मूल्य दिलाया जायेगा।श्री चौहान ने आज किसानों से आग्रह किया यह सरकार किसानों की सरकार है। किसानों के लिये काम कर रही है। किसानों को लाभकारी मूल्य मिले इसलिये मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जिसने आठ रूपये किलो प्याज खरीदने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्याज की बंपर पैदावार हुई है।

मुख्यमंत्री निवास में स्कूली बच्चों ने किया योगाभ्यास

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों का आव्हान किया है कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि अच्छी पढ़ाई के लिये योग बहुत जरूरी है। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में स्कूली बच्चों को संबोधित कर रहे थे। बैरागढ़ क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री निवास में योगाभ्यास किया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि व्यक्ति अनंत शक्तियों का भंडार है। अधिकांश लोग उसके छोटे से हिस्से का ही उपयोग कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि योग, प्राणायाम और ध्यान आदि यौगिक क्रियाएं व्यक्ति की आंतरिक शक्ति को पहचानने और प्रगटीकरण का कार्य करती हैं।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करें, उनकी उच्च शिक्षा में कोई बाधा नहीं आयेगी। राज्य सरकार ने इन बाधाओं को दूर करने के लिए प्रभावी योजना लागू की है। इस योजना में बिना जाति, धर्म आदि के भेदभाव के गरीब, निम्न, मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा में मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र योजना में ऐसे परिवार जिनकी आय 6 लाख रूपये वार्षिक से कम है, उनका प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश होने पर फीस का भुगतान राज्य सरकार करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन को सफल और सार्थक बनाने के लिये नशा कभी नहीं करें, योग रोज करें और खूब पढ़ाई करें।बच्चों के योगाभ्यास कार्यक्रम में संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा श्री डी.एस.कुशवाह ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रगान का गायन हुआ। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने योगाभ्यास किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यादव सहित कई वरिष्ठ नेता रहेंगे उपस्थित

मंदसौर में पुलिस द्वारा किसानों पर गोलीचालन से हुई किसानों की हत्या के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने कल 21 जून, बुधवार को प्रदेश की सभी जिला इकाईयों में योग दिवस पर योगा (शवासन) कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। उधर, कांग्रेस ने विदिशा, सीहाेर, नीमच और धार में किसानों की आत्‍महत्‍या की वस्‍तुस्थिति की जांच के लिए समितियां बनाई हैं।

बदमाशों ने महिलाओं के पर्स में से 10500 रुपये और ATM card, driving licence लूटा

हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर 3-4 बदमाशों ने दो महिलाओं के पर्स में से लगभग 10500 रुपये और ATM card, driving licence लूट लिया.

कांग्रेस 2 जुलाई से पुरे प्रदेश में किसान स्वाभिमान यात्रा निकालेगी

प्रदेश कांग्रेस 2 जुलाई से पुरे प्रदेश में किसान स्वाभिमान यात्रा निकालेगी. ये यात्रा जबलपुर से शुरू होकर भोपाल में ख़त्म होगी. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता प्रदेश में रहेंगे. 

राजनैतिक फीडबैक विभाग की प्रदेश स्तरीय समिति घोषित

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश स्तरीय राजनैतिक फीडबैक और प्रतिक्रया विभाग के संयोजक डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने प्रदेश स्तरीय राजनैतिक फीडबैक और प्रतिक्रिया विभाग की प्रदेश स्तरीय समिति के सदस्यों के नाम घोषित कर दिये है।

बीजेपी ने जारी की 8 महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की सूची

बीजेपी ने जारी की 8 महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की सूची की घोषणा की है।  मध्य प्रदेश के 8 जिलों की नई महिला जिलाध्यक्ष बनाई गई:

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today