विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

शासकीय कर्मचारी 30 तक वैक्सीन लगवाएं वरना अटक जाएगा वेतन: सतना कलेक्टर

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिेए वैक्सीनेशन के प्रति सख्ती बरतने का प्रशासन का रवैया शुरू हो गया है और जिला प्रशासन अपने सरकारी कर्मचारियों से इसकी शुरूआत कर रहा है। सतना कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों व उनके परिवार के वैक्सानेशन पर सख्त हो गए हैं और अगर वैक्सीनेशन नहीं कराते हैं तो उनका वेतन काटे जाने के आदेश दे दिए हैं। इसी तरह के आदेश छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा में एसडीएम ने भी बीएलओ की एक बैठक में कर्मचारियों को दिए हैं।

एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप मे शामिल किया जाना चाहिए : संजोय घोष

एनसीसी जनरल इलेक्टिव क्रेडिट कोर्स विषय पर रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया ! इस वेबिनर में विश्वविध्यालय के कुलपति डॉ ब्रह्मप्रकाश व कुलसचिव डॉ विजय सिंह उपस्थित रहे। विषय पर चर्चा करने के लिए विषय विशेषज्ञ के रूप में ब्रिगेडियर संजोय घोष, ग्रुप कमांडर , एनसीसी भोपाल मध्य प्रदेश के द्वारा विवि व कॉलेजों के समग्र पाठ्यकृम में एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में किस प्रकार से शामिल किया जायेगा।

प्रदेश की संस्कृति और इतिहास का परिचायक बने मप्र भवन – गौतम

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के दिल्ली प्रवास के दौरान उनसे आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश भवन पंकज राग ने भेंट कर निर्माणाधीन नवीन मध्यप्रदेश भवन की जानकारी दी।

नगरीय निकायों के करों के अधिभार में मिलेगी छूट

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत प्रदेश भर में अप्रैल और मई, 2021 में कोरोना कर्फ्यू व विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगाए गए इसके कारण प्रदेश के शहरों में निवासरत नागरिकों को नगरीय निकायों के विभिन्न प्रकार के करों एवं उपभोक्ता प्रभार आदि का भुगतान समय पर करने में कठिनाई हुई और इसके परिणामस्वरूप उक्त करों एवं उपभोक्ता प्रभारों पर अधिभार (सरचार्ज) आदि देय हो गए हैं।

स्पीकर ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं डॉ. सहस्त्रबुद्धे से की भेंट

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मंगलवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , राज्यसभा सदस्य डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्यजनों से सौजन्य भेंट की। 

आशा उषा सहयोगिनी को मानदेय तथा अन्य सुविधाएँ देने की मांग

मप्र आशा उषा संयोगिनी संगठन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर अपनी मांगो से अवगत कराया है संगठन की अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव का कहना है कि प्रदेश की आशा उषा सहयोगिनी को वर्ष 2006 में नियुक्ति किया गया था बावजूद इसके उनको किसी भी प्रकार का मानदेय नही दिया जा रहा है। जबकि उनकी बदौलत म.प्र. में मातृ-ंमृत्यु, शिशु मृत्यु दर कम करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है संगठन ने सात मांगो पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान आकर्षित कराया है.

नाबार्ड में शुरु हुआ चौथा राज्य स्तरीय आम महोत्सव

“चतुर्थ राज्य स्तरीय आम महोत्सव-2021″ का उद्घाटन, नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक   श्रीमती टी एस राजी गैन, ने आम से भरी गाडियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया। भोपाल  के  क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए किसानों ने आम की विभिन्न प्रकार की किस्मों के स्टाल भी लगाए।  

कोविड से बचाव के लिए पीएचक्यू ने प्रोटोकॉल पालन हेतु जागरुकता अभियान की शुरुआत की

पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी के निर्देश पर पीएचक्यू द्वारा आज से कोविड के संदर्भ में जनसामान्य को जागरुक कर कोविड प्रोटोकॉल के पालन एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने के लिए कम्युनिटी आउटरीच के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।

अंतर्राज्यीय बसों की परिचालन सेवा 15 जून तक स्थगित

प्रदेश की सीमा से लगे चार राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए अंतरराज्यीय बसों के परिचालन का स्थगन 15 जून तक के लिए फिलहाल बढ़ा दिया गया है। इस सम्बंध में सोमवार को परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी जिलों में संक्रमण कम हो गया है पर अनियंत्रित भीड़ से पुनः बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। राज्य के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि स्थगन की अवधि 7 जून से बढ़ा कर 15 जून 2021 तक कर दी गई है।

26 जून को काला दिवस मनायेगा : कैलाश सोनी

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के पूर्व और बाद में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा विरोधियों की हत्याएं कराने और जनतंत्र की हत्या करवाने के विरोध में लोकतंत्र सेनानी संघ के कार्यकर्ता पूरे देश में 26 जून को काला दिवस मनायेंगे। 25 एवं 26 जून 1975 को कांग्रेस सरकार ने लोकतांत्रिक परंपराओं को ताक में रखकर पूरे देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। आपातकाल की 46 वी बरसी पर पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस द्वारा अलोकतांत्रिक कार्यो के विरोध में 26 जून को पूरे देश में लोकतंत्र सेनानी संघ के कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु काला दिवस मनायेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today