Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सैलिंग खिलाड़ियों ने 8 पदक जीते

नेशनल सैलिंग स्कूल, भोपाल के खिलाड़ियों ने याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यूथ नेशनल सैलिंग चैंपियनशिप-2021 में 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते। चैंपियनशिप का आयोजन मलाड, मुंबई में 11 से 16 अक्टूबर तक आयोजित हुआ। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए इन खिलाड़ियों का पदक जीतना गौरव का विषय है। सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

अब तक 6 करोड़ 60 लाख 91 हजार से अधिक को लगी वैक्सीन

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन निरंतर जारी है। अब तक 6 करोड़ 60 लाख 91 हजार 249
व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये।

विकास को गति देकर देश को शक्तिशाली बनाएगी प्रधानमंत्री गति-शक्ति परियोजना: विष्णुदत्त शर्मा

देश के विकास और एक ताकतवर देश के रूप में उसके कायाकल्प को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन अद्भुत है। प्रधानमंत्री गति-शक्ति परियोजना देश के प्रति प्रधानमंत्री जी की सोच की झलक दिखाती है। संपूर्ण हो जाने पर यह परियोजना देश के विकास को पंख लगा देगी, वहीं दुनिया में भारत को एक शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित करेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ‘प्रधानमंत्री गति-शक्ति’ परियोजना के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति आभार जताते हुए कही।

विजयादशमी पर पृथ्वीपुर में विजय संकल्प ध्वज फहराएंगे प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा विजयादशमी पर्व पर 15 अक्टूबर को निवाड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान श्री शर्मा पृथ्वीपुर में विजय संकल्प ध्वज के रूप में पार्टी का ध्वज फहराएंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा  16 एवं 17 अक्टूबर को बड़वाह तथा भीकनगांव के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान श्री शर्मा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

पुलिस आईटीआई भोपाल और एसबीसी मुंबई के बीच हुआ एमओयू

मध्‍यप्रदेश पुलिस परिवार के बच्‍चों को जॉब ओरिएन्‍टेड कोर्स कराने के लिए आज पुलिस आईटीआई भोपाल और स्‍कूल ऑफ ब्रॉडकॉस्टिंग एंड कम्‍यूनिकेशन (एसबीसी) मुंबई के मध्‍य एमओयू हुआ। विशेष पु‍लिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अरूणा मोहन राव तथा एसबीसी डायरेक्‍टर डॉ. तुषिर चौधरी ने एमओयू पर हस्‍ताक्षर किए।

अवैध हथियार बनाने वाले और तस्‍करी करने वाले खरगौन पुलिस की गिरफ्त में

लोकसभा उपचुनाव 2021 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय/विक्रय पर लगातार निगाह रखने हेतु वरिष्‍ठ अधिकारियों द्वारा इसकी रोकथाम विशेष अभियान चलाने के संबंध में निर्देशित किया गया है। इस अभियान के चलते अवैध हथियार, अवैध शराब एवं अवैध गतिविधि आदि पर जिला खरगोन में पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर अंकुश लगाया जा रहा है।

नीमच जिले में लगेगा 1440 मेगावॉट का पंप हायड्रो प्रोजेक्ट

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग की उपस्थिति में बुधवार को
मंत्रालय में शासन और ग्रीनको ग्रुप के मध्य 1440 मेगावॉट की पंप हायड्रो परियोजना के
लिये करार पर हस्ताक्षर किये गये। शासन की ओर से प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम
श्री विवेक पोरवाल और ग्रीनको ग्रुप की ओर से सीईओ एवं एमडी श्री अनिल चलमासेट्टी
ने हस्ताक्षर किये। प्रमुख सचिव ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री संजय दुबे भी इस
अवसर पर मौजूद थे।

श्री रामलीला उत्सव में वनवासी लीला अंतर्गत निषादराज गुह्य की प्रस्तुति

संस्कृति संचालनालय द्वारा रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर 10 से 14 अक्टूबर 2021 तक श्री रामलीला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय रामलीला उत्सव में प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से रामकथा के विभिन्न प्रसंगो की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। विगत तीन दिनों में रंगरेज कला संस्कार उज्जैन द्वारा “रामजन्म से श्री राम राज्याभिषेक” तक के प्रसंगों का मंचन किया गया, जिसे दर्शक-श्रोताओं का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है।

न मामा कहता हूँ, न किसान का बेटा, मैं तो आपका सेवक हूँ : कमलनाथ

आज खंडवा लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह के समर्थन में खंडवा में आयोजित एक विशाल जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सम्बोधन के प्रमुख बिंदु

मुख्यमंत्री 14 को करेंगे प्रदेश की 40 लाख लाड़ली लक्ष्मियों से संवाद: भूपेंद्र सिंह

शक्ति के महापर्व नवरात्रि की नवमी 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश की 40 लाख लाड़ली लक्ष्मियों से संवाद करेंगे। प्रदेश में वृहद स्तर पर हो रहे इस आयोजन से पार्टी कार्यकर्ता भी जुड़ेंगे। इस अभियान को लेकर पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है। यह जानकारी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व प्रदेश शासन के मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने दी। भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को समिति की बैठक के पश्चात बैठक के निर्णयों से मीडिया को अवगत कराया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today