Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

CBI एक्शन, MP में उमरिया तो हैदराबाद-विशाखापट्टनम में रिश्वतखोर पकड़ाए

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज मध्य प्रदेश के उमरिया और हैदराबाद सीआईटी व विशाखापट्टनम में आयकर अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश में उमरिया के नौरोजाबाद में कृषि विस्तार अधिकारी के नाम पर पांच लाख के लोन पर दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक प्रायवेट व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। वहीं हैदराबाद और विशाखापट्टनम में दो आयकर अधिकारियों को टीडीएस प्रमाण पत्र की शिकायत के नाम पर 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आयकर अधिकारियों के ठिकानों पर भी सीबीआई ने सर्च की है।

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 80 फीसदी लोगों ने किया मतदान

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान में 106 जनपदों में 80 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई जिसमें सबसे ज्यादा 81 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया।

भोपाल रेल मंडल में टिकट चैकिंग से सात करोड़ की कमाई

पश्चिम मध्य रेल के भोपाल रेल मंडल ने जून महीने में टिकट चैकिंग से ही सात करोड़ पांच लाख रुपए की कमाई की है। यह राशि पिछले साल जून महीने में हुई आय से करीब 32 लाख रुपए ज्यादा है। इसमें बिना टिकट व अनुचित टिकट और बिना बुक कराए सामान को लेकर यात्रा करने वालों पर कार्रवाई से प्राप्त राशि है।

27वीं जनजातीय चित्र प्रदर्शनी शलाका आज से

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की ‘लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा’ किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से प्रतिमाह किया जाता है। इसी क्रम में आज 3 जुलाई ,2022 से भील समुदाय की चित्रकार कस्सू बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। यह 27वीं चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई, 2022 तक निरंतर रहेगी।

विजय के सोलह श्रृंगार करेगी भाजपा: विष्णुदत्त शर्मा

ग्रामीण निकायों के चुनावों में दोनों चरणों के रुझान भाजपा की भारी जीत के संकेत दे रहे हैं। वहीं, नगर निकाय चुनाव में पार्टी ने जिस तरह के स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है, पार्टी संगठन और कार्यकर्ता जिस तरह से बूथ स्तर तक काम कर रहे हैं और प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों ने अपनी योजनाओं के माध्यम से जिस तरह से गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है, उसके आधार पर सभी 16 नगर निगमों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। हर निकाय में भारी बहुमत से जीतकर भाजपा विजय का सोलह श्रृंगार करेगी।

शिवराज सिंह ने झूठ बोलने में वर्ल्ड कप जीत लिया है: कमलनाथ

मध्य प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है, लेकिन हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो झूठ बोलने में वर्ल्ड कप जीत लिया है। मैं 40 साल से छिंदवाड़ा का विकास कर रहा हूं, इससे शिवराज सिंहजी के पेट में दर्द होता है।

स्पाइस जेट में खराबी से जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली जा रही स्पाइस जेट विमान के इंजन में अचानक खराबी आ गई। इसमें से धुआं उठता देखकर पायलट ने जबलपुर में विमान की इमरजेंसी लेंडिंग कराई। दिल्ली जा रही इस फ्लाइट में घटना के समय करीब 50 यात्री सवार थे। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उसकी खराबी की जांच की गई और इसके बाद उसकी उड़ान की अनुमति दी गई।

भाजपा-हिंदू संगठन का कन्हैयालाल हत्या के विरोध में बंद सफल

उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा और हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित प्रदेश बंद सफल बताया जा रहा है। रायपुर से लेकर अन्य जिलों में व्यापार व्यवसाय और परिवहन के साधन बंद रखे गए। कई स्कूल संचालकों ने अपनी ओर से ही संस्थानों को बंद करने का फैसला किया और अभिभावकों को एसएमएस के जरिये बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की सूचनाएं प्रसारित की गईं।

भाजपा का संकल्प पत्र कांग्रेस के संकल्प पत्र की नकल:

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा एवं मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा कभी संकल्प पत्र नहीं लाया जाता था लेकिन कांग्रेस का संकल्प पत्र देखकर नकल करते हुए संकल्प पत्र लाया गया। भाजपा सरकार और नगर निगमों में भाजपा परिषद होने के कारण कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया। रहवासियों को स्वयं पानी निकालना पड़ा। सड़कें बह गई। सड़को पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। भाजपा के जो नेता नाव चलाते थे पानी में अभी इसलिए नहीं निकल रहे हैं कि उनकी पोल खुल जाएगी।

सीएम ने भोपाल में नगर निगम चुनाव के लिए किया रोड शो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय और वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में वोट कराने के लिए रोड शो किया। रोड शो होशंगाबाद रोड, मिसरोद क्षेत्र में किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today