अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

ब्रिटेन की महारानी का निधन, भारत यात्रा में देखा था जालियांवाला बाग स्मारक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार की रात को निधन हो गया। उनके निधन की अधिकृत तौर पर रात करीब सवा ग्यारह बजे घोषणा की गई। उनके निधन के साथ ब्रिटेन में 70 साल के महारानी के राज की समाप्ति हो गई और अब वहां महाराज बनेंगे उनके पुत्र प्रिंस चार्ल्स।
एलिजाबेथ द्वितीय 21 अप्रैल 1926 को जन्मी थी और करीब 26 साल की उम्र ने उन्हें महारानी का पद संभाला था। वे 70 साल तक राज करती रहीं। इस बीच उन्होंने कई उतार-चढ़ाव भी देखे।

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के लिए आवेदन 9 सितंबर तक आमंत्रित

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ-दर्शन कराने के लिए
17 सितंबर को 5 ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें भिंड से अयोध्या वाराणसी, डॉ. अंबेडकर नगर (महू)
इंदौर से रामेश्वरम, रीवा से तिरुपति, बुरहानपुर से वैष्णो देवी और बालाघाट से द्वारिका सोमनाथ
तक की ट्रेन शामिल है। इन ट्रेन में 5 हजार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ-दर्शन करेंगे।

जबलपुर में बिशप के यहां छापे में अमेरिकी डॉलर के साथ पाउंड भी मिले

आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ ने जबलपुर के द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह के आज सुबह छापे मारे गए थे। देर शाम तक छापे की कार्रवाई हुई जिसमें 1.65 करोड़ रुपए नकद के अलावा विदेशी मुद्रा अमेरिकी डॉलर के साथ पाउंड भी मिली है।

एशिया कप से भारत की अफगानिस्तान पर 101 रन की जीत के साथ वापसी

एशिया क्रिकेट कप में भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाया लेकिन सुपर चार के अंतिम मुकाबले में दनादन 211 बनाने के बाद अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर दौरे को सम्मानजनक ढंग से समाप्त किया है। यह दौरा विराट कोहली के फार्म में वापसी के साथ पूरा हुआ और दो अर्द्धशतक के बाद आज 1020 दिन के बाद उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक भी आया है।

पिंडदान करने जाने वालों के लिए गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर पिंड दान एवं तर्पण करने के लिए गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से रानी कमलापति-गया के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं। गाड़ी संख्या 01659 रानी कमलापति-गया के बीच चार ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 01660 गया-रानी कमलापति के बीच तीन ट्रिप में यात्रियों को जाएगी और वापस लौटेगी। इसमें 17 कोच होंगे।

46 नगरीय निकाय चुनाव के लिए अब तक 276 नामांकन दाखिल

मध्य प्रदेश के 18 जिलों में 46 नगरीय निकायों में हो रहे चुनाव के लिए अभी तक पार्षद पद पर 276 लोगों ने नामांकन पर्चे दाखिल किए हैं। जिन लोगों ने नामांकन पत्र भरे हैं, उनमें 146 पुरुष और 130 महिला अभ्यर्थी हैं।

होशंगाबाद में रेशम घोटाला, किसानों के नाम सरकारी अमले ने हजम की राशि

मध्य प्रदेश में अब रेशम घोटाला सामने आया है जो होशंगाबाद जिले के रेशम संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ है। जिले के एक कर्मचारी ने एक एकड़ की जमीन पर परिवार के कई लोगों के नाम से सरकारी योजना का फायदा लिया और चाकी कृमिपालन में भी किसानों के नाम पर राशि हजम की गई। हालांकि आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ में शिकायत के बाद इसमें रेशम संचालनालय ने चार सदस्यीय समिति बनाई। मई 2022 में समिति के आदेश में दस दिन की समय सीमा दी गई लेकिन आज भी वरिष्ठ अधिकारियों तक समिति की रिपोर्ट नहीं पहुंच सकी है। तीन महीने में जांच पूरी नहीं होने पर होशंगाबाद से लेकर भोपाल तक के अधिकारियों पर लेन-देन के आरोप भी लगे और इसके बाद अब जाकर जांच पूरी हो सकी है।

आपका ज्ञान ही आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाएगाः अगम जैन

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत समारोह और इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न हुआ। दीक्षारंभ में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल के एडीसी आईपीएस अगम जैन, चेयरपर्सन स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर अमोघ गुप्ता, विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया और कुलसचिव डाॅ. विजय सिंह उपस्थित थे।

नसबंदी फेल होने पर 40 हजार की क्षतिपूर्ति

गुना जिले की पार्वती बाई कुशवाह की नसबंदी फेल होने पर क्षतिपूर्ति राशि नहीं दिए जाने को लेकर मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग ने महिला को 40 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति दिए जाने की अनुशंसा की है। आयोग ने अनुशंसा में यह राशि एक महीने के भीतर दिए जाने का जिक्र किया है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नए एआईसीसी प्रभारी जयप्रकाश बने, जानिये कौन हैं जेपी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश के लिए जयप्रकाश अग्रवाल के रूप में नया प्रभारी दिया है। अग्रवाल का एआईसीसी में प्रभारी बनाए जाने के बाद मध्य प्रदेश पहला राज्य है और उनके प्रभारी बनाए जाने की सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर दी। मुकुल वासनिक, मध्य प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद अपने पूरे कार्यकाल में कुछेक मर्तबा ही प्रदेश में आए और एआईसीसी या पीसीसी के कार्यक्रमों को लेकर बैठकें कीं। नगरीय निकाय चुनाव या पंचायत चुनाव में उन्होंने विशेष रूचि नहीं ली थी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today