RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

MP में जिलों-बटालियनों में एकसाथ जनरल परेड, अधिकारियों ने जाने मातहतों व परिवारों के हालचाल

बेसिक पुलिसिंग से दूर होती जा रही पुलिस को दोबारा पटरी पर लाने के लिए मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने पिछले दिनों एक फरमान जारी किया जिसके बाद आज प्रदेशभर में पुलिस की जनरल परेड का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों के अनुशासन, फिटनेस, स्वास्थ्य के साथ उनकी बस्तियों में परिवारजनों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों के बारे में पूछताछ की गई।

ख्यातनाम कथावाचक जया किशोरी दिसंबर में हरदा में, सात दिन की भागवत कथा

ख्यातनाम कथावाचक जया किशोरी दिसंबर में हरदा में भागवत करने आ रही हैं। वे हरदा में सात दिसंबर से 13 दिसंबर तक भागवत करेंगी जिसके लिए सरस्वती स्कूल के पास भव्य पंडाल लगाया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्राः मध्य प्रदेश में दस दिन पहले बड़ा बदलाव, राजनीतिक पैंतरेबाजी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के पहले राजनीतिक पैंतरबाजी शुरू हो गई है। यात्रा के प्रवेश स्थल बुरहानपुर जिले से लेकर खंडवा तक की जिम्मेदारी कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय विधायक बने सुरेंद्र सिंह शेरा को सौंप दी गई है जिसकी जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के पास थी। शेरा और यादव के संबंध पहले मधुर नहीं रहे हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यादव की जिम्मेदारी शेरा को सौंपे जाने से इन संबंधों पर विपरीत असर पड़ने के आसार हैं।

अपनों से परेशान कांग्रेसः कमलनाथ के सम्मान पर कीर्तनकार के विरोध के पीछे कहीं कांग्रेस के अपने नेता तो नहीं

गुरु नानक जयंती पर इंदौर में सिख समाज के एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सम्मान को लेकर कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरिया के विरोध के पीछे कांग्रेस के ही नेताओं के होने की चर्चा है। सिख समाज के सार्वजनिक कार्यक्रम में कमलनाथ के जाने के पहले कांग्रेस नेताओं ने वहां के माहौल की जानकारी जुटाई नहीं जिससे कमलनाथ के सम्मान पर कीर्तनकार ने सबके सामने उनके विरोध में जो कहा, उससे न केवल कमलनाथ बल्कि कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा पर भी आंच आई है।

नवोदय विद्यालय भर्ती घोटालाः अंकों की हेराफेरी करने वाले क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के पूर्व डीन-प्रोफेसर को सजा

नवोदय विद्यालय में दस साल पहले हुई भर्ती में घोटाला सामने आने के बाद सीबीआई में दर्ज मामले का न्यायालय ने फैसला सुनाया है। इसमें भर्ती के लिए गठित साक्षात्कार बोर्ड के चेयरपर्सन क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के तत्कालीन प्रोफेसर और डीन रहे शेख आदम शफी को अदालत ने दोषी पाया है। उन्हें पांच साल के कठोर कारावास और 41 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इस भर्ती के प्रभारी रहे क्षेत्रीय कार्यालय के तत्कालीन उपायुक्त डॉ. मोहम्मद कलीम की अदालत में प्रकरण की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई।

EOW की एक और क्रिश्चियन सोसयटी पर कार्रवाई, भोपाल-छिंदवाड़ा में छापे

मध्य प्रदेश में जबलपुर में चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के पूर्व प्रमुख पीसी सिंह और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने आज एक और क्रिश्चियन सोसायटी में गड़बड़ी पर कार्रवाई की है। कोर्ट के वारंट के साथ ईओडब्ल्यू ने क्रिश्चियन सोसायटी दी इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के छह ठिकानों पर भोपाल व छिंदवाड़ा में छापे मारे। भोपाल में संस्थान के एक जिस पदाधिकारी के यहां छापा मारा गया, वह कांग्रेस नेता भी है।

चंबल के बीहड़ में पनप रहे डाकू गुड्डा गुर्जर सलाखों के पीछे, सीएम के निर्देश पर एक्शन

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित चंबल के बीहड़ में एक समय बंदूक की गोलियों की आवाज गूंजती थी लेकिन कुछ सालों में यहां के डाकू गिरोहों के खात्मे से शांति बनी है। कुछ समय से मध्य प्रदेश के चंबल के बीहड़ इलाके में डाकू गुड्डा गुर्जर अपना आतंक फैलाने में जुटा था लेकिन बुधवार को मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे धकेल दिया है। ग्वालियर पुलिस का गुड्डा गुर्जर से बुधवार की शाम को एनकाउंटर हुआ और उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गुड्डा गुर्जर पर 60 हजार रुपए का इनाम है।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः भारत फाइनल से बाहर, गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के आज दूसरे सेमी फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने भारत को दस विकेट से बुरी तरह हराया। भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से इंग्लैंड के ओपनरों ने आखिरी तक मैदान पर जमे रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अब रविवार को फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

इंदौर बार एसोसिएशन चुनावः गोपाल कचोलिया अध्यक्ष चुने गए, दसवां चुनाव जीता

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर के इंदौर बार एसोसिएशन चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कचोलिया अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। उन्होंने इंदौर बार एसोसिएशन का दसवां चुनाव जीता है और इसके पहले वे बार एसोसिएशन के सचिव भी रह चुके हैं।

टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः भारत-इंग्लैंड सेमी फाइनल आज, पाकिस्तान से खेलने वाली टीम तय होगी

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमी फाइनल मैच होने जा रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है और आज दूसरा फाइनलिस्ट तय होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today