RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

कलाकार के संघर्षों से रूबरू कराता नाटक बंदिशें की दी गई प्रस्तुति

कलाकार अपने ऊपर पड़ रहे तमाम दबावों से कैसे निकले? एक कलाकार किन संघर्षों से जूझता है? कला को रोकने वाली कौन सी बंदिशें होती हैं और उनसे कैसे पार पाना है? ऐसे कुछ सवालों पर गायन कला के माध्यम से नाट्य प्रस्तुति‘बंदिश 20 से 20,000 हर्ट्ज़’ अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

लोकायुक्त की फटकार बेअसर, आधा दर्जन से ज्यादा आईएफएस अफसरों को बचाने की कवायद

जंगल महकमे में आधा दर्जन से अधिक आईएफएस अफसरों के खिलाफ आरोप पत्र मंत्रालय एवं मुख्यालय के बीच झूल रहे हैं। दिलचस्प पहलू यह है कि लोकायुक्त की फटकार के बाद भी मुख्यालय के अफसर दागी अफसरों की असलियत छुपाने में जुटे हैं. हर पेशी में तरह-तरह की दलीले दी जा रही हैं पर विभाग के शीर्षस्थ अधिकारी दागी अफसरों पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।

पेसा एक्ट का परिचय देंगे सीएम, होशंगाबाद के केसला मे सम्मेलन

मध्य प्रदेश में जनजातीय दिवस के दिन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सम्मेलन पेसा एक्ट लागू करने का ऐलान किया था। अब पेसा एक्ट की बारीकियों को आदिवासी समाज को बताने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके क्षेत्र पहुंच रहे हैं। आज होशंगाबाद जिले के केसला में वे पेसा जागरूरकता सम्मेलन में शामिल होंगे।

कमलनाथ का सभी जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वह भाजपा नेताओं के दबाव में मतदान केंद्रों को संवेदनशील बनाया जा रहा है. नियम विरुद्ध कार्य करने वाले कलेक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है.
कमलनाथ ने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहां है कि भोपाल ईएमएस मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी को इस तरह के पत्र भेजे गए हैं, जिनमें जानबूझकर कुछ मतदान केंद्रों को संवेदनशील बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिन मतदाताओं का समूह भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं करता है, उनके मतदान केंद्रों को जानबूझकर मौजूदा जगह से दूर करने और संवेदनशील बनाने का षड्यंत्र किया जा रहा है।

कमलनाथ की ट्विटर की चिड़िया आजकल सुबह से ही उड़ने लगती है- CM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर तंज कसते हुए का कि आजकल उनकी चिड़िया सुबह से ही उसने लगती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर-एसपी को खत लिख रहे हैं- कागज, कलम,दवात ला लिख दूं दिल तेरे नाम.

नाटक बिरसा मुण्डा में बताया : धर्म में भय नहीं विश्वास होना चाहिए

अपनी वीरता, स्वाभिमान, समर्पण और संकल्पबद्धता के कारण इतिहास में स्मरणीय रहे महानायक बिरसा मुंडा एक ऐसे धर्म की स्थापना करना चाहते थे जहां भय नहीं विश्वास हो और लोग स्वतंत्रता के साथ जीवन जी सके। इसके लिए उन्होंने क्रांतिकारी गतिविधियों में सक्रिय रहकर अंग्रेज शासकों को चैन की सांस नहीं लेने दी।

रामायण को शास्त्रीय और लोक नृत्यों में पिरोकर मंच पर किया प्रस्तुत

विश्व रंग के दूसरे दिन रवींद्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा स्वामी तुलसीदास जी की रामचरितमानस पर आधारित रामायण की प्रस्तुति की गई। इसमें सीता स्वयंवर से लेकर श्रीराम के राज्याभिषेक को प्र्सतुत किया गया।

स्व-सहायता समूह ने मध्य प्रदेश में जन-आंदोलन का रूप लियाः मुर्मू

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 42 लाख महिलाओं को स्व सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक और सामाजिक रूप से जिस तरह सशक्त बनाया है वह अभूतपूर्व है। प्रदेश में एक जिला-एक उत्पाद योजना से महिलाओं के उत्पाद को बड़ बाजार तक पहुंचाया गया। आजीविका मार्ट पोर्टल से 535 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य के प्रोडक्ट की बिक्री हुई। महिलाओं को 17 हजार महिलाओं को पंचायतों में प्रतिनिधित्व दिया गया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि इन सब कामों को देखकर लगता है कि स्व सहायता समूह ने मध्य प्रदेश में जन आंदोलन का रूप ले लिया है।

गुरु नानक देव जी द्वारा 553 साल पहले दी गई शिक्षा आज भी प्रासंगिक

गुरु नानक देव जी द्वारा 553 साल पहले दी गई शिक्षा आज भी प्रासंगिक है। यह बात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पी नरहरि आयुक्त, एमएसएमई विभाग ने अपने उद्बोधन में कही.

संयुक्त राष्ट्र अमोरिका के काउंसल जनरल माइक हैंकी ने किया मप्र जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण

संयुक्त राष्ट्र अमोरिका के काउंसल जनरल माइक हैंकी ने आज मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल का भ्रमण किया। अवलोकन दौरान उन्होंने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं, चित्र प्रदर्शनी, चिन्हारी सोविनियर शॉप और पुस्तकालय ‘लिखन्दरा’ का अवलोकन किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today