RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

गृह मंत्री मिश्रा के गृह जिले दतिया में मदरसे में हिंदू बच्चों को अरबी शिक्षा, बवाल मचा तो नकारे आरोप

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया में एक मदरसे में हिंदू बच्चों को अरबी शिक्षा दिए जाने पर बवाल मचा है। मदरसे में करीब 35 फीसदी बच्चे हिंदू हैं जिन्हें शिक्षा दी जा रही है। हालांकि अरबी शिक्षा के आरोपों को मदरसे संचालक से लेकर उससे जुड़े कुछ अन्य लोगों ने नकार दिया है लेकिन बाल संरक्षण आयोग तक यह मामला पहुंच गया है।

जीप से मरी बाघिन के गवाह को छिपाकर दूसरे को फँसाने की कोशिश करने वाले पीसीसीएफ को सजा

बांधवगढ़ में जीभ से एक बाघिन की मौत के गवाह को छिपाकर एक IAS अक्षर सिंह और एक अन्य अधिकारी को फँसाने के मामले में तत्कालीन डायरेक्टर और वर्तमान पीसीसीएफ सहित तीन वन अधिकारियों को अदालत ने सजा सुनाई है. 10 साल पुराने इस मामले में मानपुर कोर्ट द्वारा सुनवाई के बाद यह फैसला दिया गया है.

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को जेल में दी जा रही प्रताड़नाएं, पढ़िये कैसी दी जा रही यातनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए प्रेरित करने के बयान से जेल में बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया वहां प्रताड़ना झेल रहे हैं। उन्हें अपराधियों के साथ रखकर यातनाएं दी जा रही हैं। पटेरिया के साथ पहले दिन से ही खड़े नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने जेल में हो रहे इस तरह के दुर्व्यवहार को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है।

दो घूसखोर आयकर अधिकारियों व चार्टर्ड एकाउंटेंट को सजा, इंदौर का मामला

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में घूसखोर एक सहायक आयकर आयुक्त, एक आयकर अधिकारी और चार्टर्ड एकाउंटेंट को सीबीआई की अदालत ने सजा सुनाई है। इन लोगों ने एक आयकरदाता से नौ लाख रूपए की रिश्वत मांगी थी।

मंत्रियों के आचरण पर उठते सवाल, कभी राज्यवर्धन तो कभी प्रद्युमन सिंह और कभी सिसौदिया घिरे

मध्य प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों का आचरण इन दिनों उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। इस मामले में कांग्रेस से भाजपा में पहुंचकर सरकार में मंत्री बने नेताओं का आचरण सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में आया है। प्रद्युमन सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसौदिया, बिसाहूलाल सिंह, उषा ठाकुर जैसे मंत्रियों के नाम इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं लेकिन हाल में राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के खिलाफ जिस एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है, वह सबसे ज्यादा खेदजनक है। अब देखना यह है कि चुनाव के पहले शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल के फेरबदल में ऐसे आचरण के नेताओं को साथ रखते हैं या छंटनी करते हैं।

कल रेपिस्ट कहा आज पलटी, अब वीडियो वायरल करने वालों को कानूनी कार्रवाई की धमकी

मालवा के एक मंत्री को कल जिस महिला ने रेपिस्ट और अभद्र भाषा से संबोधित किया था, आज वह उनकी नजर में बहुत ही सम्मानित व्यक्ति बता रही हैं। अब वे वायरल हो रहे वीडियो को फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दे रही हैं। हालांकि खबर सबकी ने न तो कल इस वायरल वीडियो में आरोप लगाने वाली महिला और मंत्री की पहचान बताई थी और न ही आज हम यह बता रहे हैं लेकिन अब यह इस खबर के माध्यम से यह जरूर सवाल खड़ा करना चाह रहे हैं कि क्या वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आए बिना उसे क्लीनचिट दी जा सकती है।

उमा भारती ने कहा, वन विभाग ने अमरकंटक में 50 हजार की अनुमति मांगकर दो लाख साल के पेड़ काटे

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि अफसर सच्चाई से दूर तस्वीर पेश करते हैं। वन विभाग ने अमरकंटक में बीमारी बताकर 50 हजार साल के पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी औऱ दो लाख पेड़ काट दिए। वहीं, एक जगह कई महीनों से बिजली नहीं थी मगर मुख्यमंत्री को बताया गया कि 24 घंटे लाइट नहीं है औऱ सीएम ऑफिस से फोन पहुंचते ही तुरंत बिजली आ गई।

सीसीएफ को धमकाने वाले रेंजर सुनील जैन की जांच शुरू, मानहानि की तलवार भी लटकी

बैतूल के एक रेंजर सुनील जैन द्वारा करीब चार महीने पहले अपने वरिष्ठ अधिकारी आईएफएस सीसीएफ अनिल कुमार सिंह को धमकाते हुए वायरल ऑडियो के मामले में वन विभाग की जांच शुरू हो गई है। भोपाल से जांच के लिए टीम बैतूल पहुंच गई है। वहीं, रेंजर के खिलाफ सीसीएफ द्वारा मानहानि की कार्रवाई करने के लिए राज्य शासन से अनुमति भी मांगी गई है और इससे खुद को राजनीतिक पहुंच होने का दिखावा करने वाले रेंजर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

मंत्री मेरे पैर छू लेंगे….राजा साहब (अपशब्द)….महिला के वायरल वीडियो में नेताजी पर अभद्र टिप्पणी

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे मालवा के एक मंत्री से संबंधित बताया जा रहा है। इसमें एक महिला द्वारा दो लोगों को मंत्रीजी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए राजा साहब संबोधित किया जा रहा है। वीडियो में महिला रेपिस्ट जैसे शब्द का भी इस्तेमाल करती सुनाई दे रही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की खबर सबकी पुष्टि नहीं करता है लेकिन इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा है।

मध्य प्रदेश में नेताओं के बिगड़े बोलों में प्रशासन टारगेट पर, विपक्ष-सत्ता पक्ष दोनों का निशाना

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को आठ-दस महीने बचे हैं तो अब नेताओं के टारगेट पर प्रशासनिक अमला आता जा रहा है। इसमें विपक्ष दल कांग्रेस के नेता तो ठीक है, सत्ता पक्ष के नेता भी प्रशासन को टारगेट बनाकर जनता की हमदर्दी बटोरना चाह रहे हैं। प्रशासनिक अमले को काम में अड़ंगा बताकर विलेन करार दिया जाता है। हाल ही में जबलपुर, विदिशा में ऐसे दो नेताओं के वीडियो वायरल हुए हैं और कुछ समय पहले दमोह का एक वीडियो वायरल हुआ था। प्रशासनिक अमले पर नेताओं के प्रहारों के कुछ उदाहरण के साथ पेश है एक रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today