RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

जीतू पटवारी फिर घिरे, विधानसभा के अधूरे दस्तावेज दिखाकर भाजपा को बदनाम करने का आरोप

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को एकबार फिर भाजपा ने विधानसभा में गलत तथ्यों के आधार पर घेरा है। इस बार उन्हें इसके लिए भाजपा विधायकों के माध्यम से प्रश्न संदर्भ समिति में उनकी शिकायत कर कार्यवाही करने की तैयारी है। पटवारी की सदस्यता को समाप्त कराने के लिए विधानसभा के नियम-प्रक्रिया के तहत उनके सदन के भीतर दिए गए वक्तव्य को झूठा साबित कराए जाने की ठोस तैयारी के साथ पार्टी मैदान में उतर रही है।

टाइगर मूवमेंट क्षेत्र में फोटोग्राफी विवाद में घिरी रवीना टंडन अब वन विभाग की गेस्ट, मंत्री परिवार संग तस्वीरें वायरल

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने पहले वन विहार के टाइगर पर पत्थर फेंके जाने के वीडियो पर विभाग की आलोचना की तो बाद में वे टाइगर मूवमेंट क्षेत्र में नजदीकी से फोटोग्राफी करने पर विवाद में घिरी लेकिन इस तरह की तमाम कंट्रोवर्सी को वन विभाग ने बलाए ताक रखा। वन विभाग के वन मेले में पीसीसीएफ पुष्कर सिंह ने उन्हें चीफ गेस्ट बनाने का निमंत्रण भेजा और वे जब यहां पहुंची तो अफसरों और मंत्री ने जिस तरह पलक पांवड़े बिछाए, वह देखते ही बना। पढ़िये पूरा घटनाक्रम, पहले क्या हुआ और आज क्या हुआ।

अविश्वास पर CM के जवाब में बिना सेनापति रही कांग्रेस, CM की भी जुबान फिसली, अध्यक्ष को संबोधन के बजाय कह गए भाईयों-बहनों

मध्य प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा में शिवराज मंत्रिमंडल के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाई और सवा बारह घंटे तक चली चर्चा के बाद आज ढाई घंटे से ज्यादा समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया। इसमें उन्होंने न केवल अविश्वास प्रस्ताव के आरोपों पर जवाब दिए बल्कि कमलनाथ सरकार के गिरने के पांच कारणों का खुलासा किया तो आदिवासियों लाए गए पेसा एक्ट के नियमों के बारे में विस्तार से बताया। हालांकि वे जवाब देते समय एक बार उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने जनसभा की भांति भाईयों और बहनों कहकर विधायकों को संबोधित भी कर दिया। अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद सीएम का जवाब सुनने के लिए सदन के भीतर कांग्रेस बिना सेनापति यानि नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बैठी रही।

भोपाल लिटफेस्ट का पांचवां नॉलेज कुंभ 13-15 जनवरी, विदेशी लेखक भी भाग लेंगे

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भोपाल साहित्य एवं कला महोत्सव भोपाल लिटफेस्ट (बीएलएफ) का पांचवां नॉलेज कुंभ 13 से 15 जनवरी के बीच भोपाल में होने जा रहा है। इस बार इसमें विदेशी लेखक भी शामिल होंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस भोपाल लिटफेस्ट के मुख्य आकर्षण लघुकथा पुरस्कार और प्रकाशन उद्योग पर चर्चा होगी।

ऑन द स्पॉट एक्शन पर हाईकोर्ट का स्टे, कमलनाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा का अफसर लाया आदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पिछले दिनों ऑन द स्पॉट एक्शन लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मंच से कार्रवाई की जा रही थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा में जब उन्होंने एक अधिकारी को निलंबित किया तो वह हाईकोर्ट चला गया। इस अधिकारी को अदालत से राहत मिली और सीएम के ऑन द स्पॉट एक्शन पर स्टे दे दिया गया।

संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय-राज्य सम्मानः इंदौर के डॉ. दुबे को हिंदी साहित व वीरमणि को उर्दू साहित शिखर सम्मान

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष 2021 का हिंदी साहित शिखर सम्मान डॉ. अश्विनी कुमार दुबे व उर्दू साहित शिखर सम्मान डॉ.नरेंद्र वीरमणि को दिया जा रहा है। संस्कृति विभाग प्रतिवर्ष कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत की विभिन्न विधाओं में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मान प्रदान करता है और वर्ष 2021 के राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की चयन समिति की बैठकें विगत दिनों भोपाल में आयोजित की गई थी।

आईआरसीटीसी की टूरिस्ट ट्रेन में सात ज्योतिर्लिंग,स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा, जानिये कितने खर्च में कब होंगे दर्शन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा टूरिस्ट ट्रेन में इस बार सात ज्योतिर्लिंग व कुछ पर्यटक स्थलों की सैर कराने की तैयारी है। यह ट्रेन मध्य प्रदेश में रीवा, भोपाल, जबलपुर और इंदौर से मिलेगी। जानिये यह टूरिस्ट ट्रेन कब, कहां से और कितने खर्च पर आपको दर्शन कराएगी।

चिरायु अस्पताल के डॉ. गोयनका जितने भाजपा के उतने ही कांग्रेस के, अविश्वास में खुली पोल

भोपाल की पहचान बड़ी झील के कैचमेंट एरिया में चिरायु अस्पताल बन गया है जिसकी एक मंजिल बारिश में पानी में डूब जाती है। मगर ऐसे चिरायु अस्पातल के कर्ताधर्ता डॉ. गोयनका जितने भाजपा के निकट हैं उतने ही कांग्रेस के भी करीबी हैं। विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आज जब कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा तो शिवराज सरकार के पक्ष में खड़े हुए भाजपा विधायकों ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सरकार की बखिया उधेड़ी तो उसमें भोपाल की शान बड़ी झील के कैचमेंट को पूरकर बनाए गए चिरायु अस्पताल के मालिक की दोनों कश्तियों में सवारी सामने आई।

सीएम से मिले, पत्र लिखा परंतु नहीं बन सके डीजी, इन आईपीएस ने देखा था सपना

मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी 1989 बैच के गाजीराम मीणा ने रिटायरमेंट के पहले महानिदेशक पद पर प्रमोशन की कोशिश की थी लेकिन दो साल के लिए दो अतिरिक्त महानिदेशक पद बनाने के उनकी मांग को नहीं माना गया। अब वे इस महीने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में ही रिटायर हो जाएंगे। उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के कई स्तर पर प्रयास किए लेकिन कहीं उनकी बात को विशेष तवज्जोह नहीं मिली।

महाकाल में मोबाइल प्रतिबंधित किए जाने के पहले दिन 14000 लॉकर में रखे गए


उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर मैं मोबाइल प्रतिबंधित किए जाने के पहले दिन ही 14000 मोबाइल लॉकर में रखे गए. श्रद्धालु जनों द्वारा मोबाइल के मंदिर परिसर में उपयोग को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है. मंदिर प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार मोबाइल प्रतिबंध किए जाने के बाद लॉकर व्यवस्था के पहले दिन लगातार मॉनिटरी की गई.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today