RAJAY SABHA की अप्रैल में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटें जून 2026 में रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। कांग्रेस के More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम 2023 का सेमी फाइनल, भाजपा की बढ़ा सकते हैं परेशानी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के सेमी फाइनल 19 नगरीय निकाय चुनाव साबित हो सकते हैं और इनके जो परिणाम सामने आए हैं, वह भाजपा के लिए चिंता के कारण बन सकते हैं। हालांकि भाजपा नेतृत्व ऊपरी तौर पर इन चुनावों के लिए प्रदेश नेतृत्व को बधाई दे रहा है लेकिन उसमें चिंता की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। सत्तारूढ़ दल होने के बाद भी राघौगढ़ से लेकर पीथमपुर जैसे नगरीय निकाय में भाजपा को मिली शिकस्त विधानसभा चुनाव के सेमी फाइनल हॉकी के शूटआउट या क्रिकेट के बारिश की वजह से आए परिणाम जैसे राहत भरे लगते हैं। देखिये नगरीय निकाय चुनाव में कैसी है भाजपा-कांग्रेस की स्थिति।

राजनीतिक तिकड़मबाजी में बनाए इंदौर शहर अध्यक्ष का घंटेभर रहा कार्यकाल, ऐसे चला घटनाक्रम

मध्य प्रदेश कांग्रेस में चुनावी वर्ष के दौरान कार्यकारिणी के गठन और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में राजनीतिक तिकड़मबाजी भी चली जिसके चलते इंदौर के शहर अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति विवाद में उलझ गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने जल्दबाजी में आज कार्यभार लिया लेकिन घंटेभर भी उनका कार्यकाल नहीं रहा और पार्टी के प्रदेश प्रभारी का एक आदेश पहुंच गया। आपको बता रहे हैं कैसे चला घटनाक्रम।

सिंधिया को तोप नहीं मानने वाली कांग्रेस को कार्यकारिणी के लिए गुना-शिवपुरी में नहीं मिले नेता, छोटे जिले भी उपेक्षित

पूर्व मुख्यंमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जिस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को तोप मानने से इनकार कर रहे हैं, उनकी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के लिए गुना-शिवपुरी में कोई नेता नहीं मिले हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग के शिवपुरी-गुना-अशोक नगर जिलों से पीसीसी की नवगठित कार्यकारिणी में कोई नेता नहीं है। वहीं, कुछ छोटे जिलों को 155 उपाध्यक्ष-महासचिवों की कार्यकारिणी में उपेक्षित कर दिया गया है। आपको बता रहे हैं किस जिले से किसे मिला पीसीसी कार्यकारिणी में जगह।

भारतीय क्रिकेट टीम महाकाल की शरण में, भस्म आरती में शामिल

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में अभी भारत 2-0 अविजित बढ़त बनाए है और उसे मगंलवार को क्लीन स्वीप करने का मौका है। न्यूजीलैंड को चारों खाने चित करने के लिए भारतीय टीम के 25 सदस्य आज सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। आपको बता रहे हैं कौन-कौन भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे।

कांग्रेस कहीं मां-बेटे की पार्टी है तो कहीं पिता-पुत्र की, PCC कार्यकारिणी पर CM शिवराज का तंज

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की रविवार की रात को घोषणा के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला। उन्होंने राजनीतिक मामलों के लिए बनाई गई कमेटी में कमलनाथ के साथ नकुलनाथ को शामिल किए जाने पर कहा कि कांग्रेस कहीं मां-बेटे की पार्टी है तो कहीं पिता-पुत्र की। आईए आपको बताएं सीएम की पीसीसी की कार्यकारिणी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों को लेकर दी गई प्रतिक्रिया क्या है।

चुनाव पूर्व MPCC में बड़ा परिवर्तन, भारत जोड़ो यात्रा के बाद और होंगे बदलाव, पढ़िये किस नेता के समर्थक क्या बने

मध्य प्रदेश कांग्रेस में चुनावी वर्ष में पीसीसी का पुनर्गठन किया गया है तो पार्टी के 64 जिलों के अध्यक्षों के नामों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मोहर लगाई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 155 उपाध्यक्ष और महासचिव की जंबो कार्यकारिणी एआईसीसी ने घोषित की है जिसमें सिंधिया का साथ नहीं देने वाले नेताओं को भी जगह दी गई है तो कुछ समय से उपेक्षित जैसे चल रहे नेता भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजे गए हैं। अब तक पीसीसी चीफ के बंगले पर बैठने वाली कोर कमेटी के आधा दर्जन नेता तमाम मामलों में विचार विमर्श करते थे, अब राजनीतिक मामलों की 21 नेताओं की कमेटी बनाई है। जिसमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह से लेकर पूर्व अध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। पीसीसी की कार्यकारिणी में मौजूदा विधायकों के नाम नहीं हैं। इंदौर में कमलनाथ समर्थक विनय बाकलीवाल की जगह अरविंद बागड़ी को जिम्मेदारी दी गई है. कमेटी जारी होने के बाद देर रात एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने बयान जारी कर कहा कि इस कमेटी में भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने के बाद और भी परिवर्तन होंगे. आइए आपको बताते हैं कि किस नेता के किस समर्थक को मिला क्या पद।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, धर्मांतरण और उसका विरोध, धार्मिक नहीं, केवल राजनीति

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि धर्मांतरण कराने वाले लोग किसी को धार्मिक रूप से ऊपर उठाने के लिए नहीं कराते हैं और न ही धर्मांतरण का विरोध करने वाले उसे रोकने के लिए करते हैं। यह सब क्यों होता है, जानिये शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के विचार।

बुरे फंसे बागेश्वर सरकार: शंकराचार्य की चुनौती, चमत्कारी हैं तो जोशी मठ की दरारें जोड़ें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम सरकार के नाम से बहुचर्चित हो चुके धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर में कथित रूप से दो दिन पहले अपने दरबार को समेटने से बुरी तरह फंस चुके हैं। उनके तथाकथित चमत्कारों को लेकर अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्हें चुनौती देकर कहा है कि अगर उनके पास कोई चमत्कार है तो जोशी मठ की दरारों को जोड़ दें। शंकराचार्य की इस चुनौती में बागेश्वर धाम सरकार के चमत्कार को क्या कहा गया, आपको बता रहे हैं।

कमलनाथ कुंठित व्यक्ति, गली के नेता की तरह बर्ताव, CM शिवराज सिंह ने कहा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कुंठित व्यक्ति हैं। वे गली मोहल्ले के कार्यकर्ता की तरह बर्ताव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ के लिए यह बात कही है। सीएम चौहान ने और क्या कहा, पढ़िये।

उमा भारती पहुंची सीएम हाउस, अब शराबबंदी नीति पर 5 दिन बाद करेंगी बात

मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंची. दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत चली और भारतीय ने 5 दिन बाद शराबबंदी को लेकर अपने परामर्श के पालन की दिशा में हुई प्रगति और बात करेंगी.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today