Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर मध्य प्रदेश के भोपाल की एक महिला बैंक अधिकारी ने फतह हासिल की है। बैंक अधिकारी ने रविवार को सुबह एल्ब्रुस चोटी पर तिरंगा More »

भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूको बैंक की चार शाखाओं के वैल्यूअर्स, जो ज्वेलर हैं, ने नकली सोने से गोल्ड लोन दिलाकर चूना लगाया है। ऐसे एक दो नहीं बल्कि करीब More »

मजबूत राजनीतिक वाले मछली परिवार पर मोहन सरकार का बुलडोजर, करोड़ों की कोठी जमींदोज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब चार दशक से राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले मछली नाम से जाने वाले मछली परिवार पर मोहन सरकार ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। More »

PM से CM की भेंट के बीच CS अनुराग जैन की राज्यपाल से मुलाकात महज संयोग या कुछ और….

मध्य प्रदेश से जुड़ी दो तस्वीरें आज चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहली दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और दूसरी भोपाल More »

1130 परिवारों को उजाड़ कर Housing Board माननीयों MP-MLA के लिए बना रहा आशियाना, रहवासियों का विरोध दरकिनार

मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल जो अब मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नाम से पहचाना जाता है, एकबार फिर पुनर्घनत्वीकरण के नाम शहर की 50 साल पुरानी 1130 More »

नाते रिश्तेदारों की MP कांग्रेस कमेटी, 10 नेताओं के 24 रिश्तेदार, दिग्गी के ज्यादा रिश्तेदार जीतू कार्यकारिणी में

मध्य प्रदेश कांग्रेस में जीतू पटवारी की दस महीने बाद आई 335 पदाधिकारियों वाली कार्यकारिणी में दस नेताओं के नाते रिश्तेदारों की फौज है। 24 रिश्तेदारों को इन नेताओं ने कार्यकारिणी में शामिल करा लिया है और आम कार्यकर्ता आज नाराज होकर इस्तीफे दे रहा है तो सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहा है। वहीं, जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं को यह डायलॉग देने में नहीं चूक रहे हैं कि आपके लिए मैंने बहुत कुछ अच्छा सोच रखा है।पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में अब 158 नए नाम जुड़े, नाराज नेताओं के बेटे-भतीजे, पत्नी के नाम आए

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी को लेकर तीन दिन से चली आ रही नाराजगी को दूर करने के लिए दूसरी सूची जल्द जारी करते हुए हाईकमान ने 158 नेताओं को तीन कमेटियों सहित सचिव व संयुक्त सचिव के रूप में समायोजित किया गया। सूची में उन नाराज नेताओं के बेटे, भतीजे और पत्नी को शामिल तो किया गया मगर इससे नई नाराजगी की स्थिति बन गई है। 335 सदस्यों की लंबी चौड़ी कार्यकारिणी से नाराज होकर इंदौर के बाद भोपाल के एक नेता ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। पढ़िये रिपोर्ट।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार हाथी की मौत,जहरखुरानी की आशंका,वन विभाग में हड़कंप मचा

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार हाथी की मौत, पांच बीमार, जहरखुरानी की आशंका, वन विभाग में हड़कंप मचा मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों के झुंड को जहर दिया गया है जिससे चार हाथी की मौत हो गई। पांच हाथी बीमार हैं। हालांकि जहरखुरानी की घटना को लेकर अभी वन विभाग की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं दिया गया लेकिन विभाग में घटना से हड़कंप मच गया है और उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। पढ़िये रिपोर्ट।

प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी से मचे बवाल के बीच अब संगठन प्रभारी बदले जाने की चर्चा, यादव विरोधी या पचौरी समर्थक….

मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के ऐलान से मचा बवाल अभी थमा नहीं है और संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष के बदले जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिस तरह नई कार्यकारिणी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बताई जा रही है, उसी तरह अब संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव विरोधी या भाजपा में चले गए सुरेश पचौरी समर्थक को बनाए जाने की चर्चा शुरू होने से इसके ऐलान के पहले कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटने की आशंकाएं दिखाई देने लगी हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है अभियान : मुख्यमंत्री

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। नीमच, एशिया में औषधीय फसलों की सबसे बडी मण्‍डी है। यहाँ की औषधीय फसलों को योग गुरू बाबा रामदेव के पतंजलि योग पीठ से जोड़ा जा रहा है।

मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व के साथ एक नवम्बर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की मंगलकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवसर पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह दिन हमारे राज्य की स्थापना के साथ अपने गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है।

प्रकृति और प्रगति में समन्वय आवश्यक : मुख्यमंत्री यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पर्यावरण आज सर्वाधिक महत्वपूर्ण विषय है। वसुधा को बचाने का कर्तव्य हम सभी को निभाना है। भारत की पहचान दुनिया में प्रकृति और पर्यावरण को बचाने के संदर्भ में भी बनी है। प्रकृति और प्रगति में समन्वय आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी सारे विश्व में अपने सक्षम नेतृत्व से भारत की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। पर्यावरण के प्रति उनकी चिंता इस बात से सिद्ध होती है कि वे वर्ष 2030 तक भारत द्वारा 500 गीगावाट नवकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। निश्चित ही हम कार्बन उत्सर्जन में एक बिलियन टन की कमी लाने में सफल होंगे। पर्यावरण की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण संकल्प है। इसकी पूर्ति के लिए राष्ट्रवासी भी सहयोग कर रहे हैं। मध्यप्रदेश नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार सौर ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रदेश अधिक से अधिक योगदान देगा।

MP कांग्रेस की नवगठित कमेटी में लोकसभा-विधानसभा हारे नेताओं की फौज में नकुल नहीं, दिग्विजय के पुत्र सहित तीन रिश्तेदार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी की नवगठित कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का प्रतिबिंब नजर आता है। उनके पुत्र सहित तीन रिश्तेदार कमेटी में हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व सांसद पुत्र को कमेटी में शामिल ही नहीं किया गया है। कांग्रेस छोड़कर गए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समर्थकों को कमेटी में खूब जगह दी गई है तो नई कमेटी में 22 विधायक भी हैं जो अपने क्षेत्र को देखेंगे तो कमेटी में उनके होने से पार्टी संगठन के काम पर असर पड़ेगा। बड़े नेताओं के विरोधियों को पटवारी ने अपनी कार्यकारिणी में लेने में किसी प्रकार का संकोच नहीं दिखाया है। पढ़िये नवगठित कमेटी पर विशेष रिपोर्ट।

विस चुनाव हारने के बाद MP कांग्रेस में युवा नेतृत्व के रूप में आए जीतू की दस महीने में कार्यकारिणी आई, नाथ-दिग्गी समर्थक ज्यादा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद जिस त्वरित निर्णय के साथ जीतू पटवारी को युवा नेतृत्व के रूप में कमान सौंपी गई थी, वह दस महीने में अपनी कार्यकारिणी बना सके हैं। दस महीने बाद आई बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी में एकबार फिर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह वजनदार दिखाई दिए हैं क्योंकि 88 उपाध्यक्ष-महामंत्री में करीब 50 फीसदी इन नेताओं के समर्थकों को पद मिले हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

ब्याज पर पैसा चलाता था सहकारी समिति सेल्समेन, लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा तो दूसरों की 10 से ज्यादा रजिस्ट्रियां मिलीं

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई में शनिवार को छतरपुर की एक सहकारी समिति के सेल्समेन के यहां ब्याज से पैसा चलाने के कारोबार के कई दस्तावेज मिले। सेल्समेन की अनुपातहीन संपत्ति के रूप में करीब 213 फीसदी ज्यादा संपत्ति के रिकॉर्ड मिले हैं। पढ़िये कौन है सेल्समेन और लोकायुक्त पुलिस का क्या रहा एक्शन।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today