शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, कहा devlop country तो ठीक रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

MP में वॉश रूम के लिए उतरा अतीक, साबरमती से शिवपुरी के बीच तेवर बदले, मूंछों पर ताव…

यूपी का गैंगस्टर साबरमती जेल से अतीक अहमद को कोर्ट पेशी के लिए सड़क मार्ग से प्रयागराज ले जाते समय उसे शिवपुरी में वॉश रूम ले जाया गया तो उसने उतरते ही मीडिया के डर लगने के सवाल पर मूंछों पर ताव दिया और ऐसा कुछ बोला जिसमें पुलिस व प्रशासन को चुनौती नजर आई। आईए सुनिये हमारी वीडियो और तस्वीरों के साथ रिपोर्ट।

महाकाल के दरबार में पहुंची सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा, नंदी से मांगी मन्नत

उज्जैन में महाकाल के दरबार में इन दिनों नवरात्रि के दौरान कई जानी पहचानी हस्तियां पहुंच रही हैं। आज फिल्म अभिनेत्री और राज्यसभा सदस्य जयाप्रदा भी पहुंची और उन्होंने महाकाल का अभिषेक कर पूजा अर्चना की।

लो आ गई मैं… भोपाल से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस पहुंची, देखिए वीडियो और तस्वीरें

मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस आज भोपाल में पहुंची है. संभवत 1 अप्रैल से यह ट्रेन अपने ट्रैक पर चलेगी. देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस के रेट चेन्नई से आज रात 8:00 बजे भोपाल पहुंचे.

डरो मत अभियान: डिस्क्वालिफाइड एमपी राहुल का परिचय तो जगह-जगह सत्याग्रह, भूरिया की गिरफ्तारी

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस का डरो मत अभियान में जगह-जगह सत्याग्रह हुए तो सोशल मीडिया पर राहुल ने खुद को डिस्क्वालिफाइड एमपी लिखकर अपना परिचय दिया। कांग्रेस कमेटियों ने डरो मत अभियान में सोशल मीडिया का डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) काले बैकग्राउंड की लगा दी है तो कुछ नेताओं को छोड़कर कई नेताओं ने भी अपनी-अपनी डीपी बदल दी है। इधर, विरोध में ट्रेन रोकने वाले एमपी यूथ कांग्रेस प्रिसिडेंट विक्रांत भूरिया को उनके झाबुआ स्थित गृह नगर से नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर भोपाल लाया गया। कांग्रेस के अभियान की खबरें जानिये।

दबंगों से नहीं निपट पाया तो उल्टे लेटकर महाकाल में हाजिरी देने निकला, राजगढ़ से आगर पहुंचा

दबंगों के कारण आम आदमी परेशान ही रहता है और ताजा मामला राजगढ़ जिले का है। यहां एक बुजुर्ग का परिवार दबंगो के कब्जे से नहीं निपट पाया तो उसके मुखिया ने महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने का संकल्प लिया और उल्टे लेटते हुए राजगढ़ से निकला। आज बुजुर्ग आगर मालवा पहुंच गया है। वायरल वीडियो में जानिये कौन है बुजुर्ग और उसने अपनी परेशानी कहां दर्ज कराई थी।

भोपाल-नईदिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक चेन्नई से रवाना, कभी-भी रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेंगे

देश की ग्यारहवीं-बारहवीं वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल-नईदिल्ली के साथ अजमेर-नईदिल्ली भी एक सप्ताह के भीतर रेलवे ट्रेक पर दौड़ना शुरू हो सकती हैं। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नईदिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन के रैक चेन्नई से रवाना हो चुके हैं। यह रैक कभी-भी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री योजना के तहत देश में शुरू की गईं वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे जो भोपाल में सेना के तीनों अंगों की प्रस्तावित बैठक में भी शामिल हो सकते हैं।

चुनावी दलबदलः कांग्रेस के यादवेंद्र को BJP का सुस्तानी-उषा से जवाब, प्रीतम का ब्राह्मण विरोध भी भुलाया

मध्य प्रदेश में राजनीतिक दल विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जमावट के तहत एक-दूसरे को कमजोर साबित करने में जुट गए हैं। कांग्रेस ने जिस तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ अशोकनगर में सेंध लगाते हुए यादवेंद्र सिंह यादव को दलबदल कराकर पार्टी ज्वाइन कराई थी, उसका भाजपा ने दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ से मोना सुस्तानी व रैगांव से विधायक रहीं उषा चौधरी को दलबदल कराते हुए पार्टी ज्वाइन कराकर जवाब दिया है। बोनस के रूप में भाजपा ने ब्राह्मण विरोधी बयानबाजी के आरोप में निष्कासित प्रीतम लोधी को दूसरे दलों से संपर्क में होने के कारण घर वापसी करा ली है।

सागर में बिजली वसूली में महिला से बदसलूकी, वीडियो वायरल करने वाले पर FIR होगी

बिजली कंपनियां बिजली बिल की वसूली के लिए कई बार अमानवीय हो जाती है और बाहरी कर्मचारियों के भरोसे वसूली होती है तो संवेदनहीनता की सारी हदें पार हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला सागर जिले में सामने आया जिसमें एक महिला जब कपड़े बदल रही थी तो वसूली करने वालों ने बदसलूकी की और उसका सामान ले गए। महिला गुहार लगाने उनके पीछे उसी हालत में सड़क पर दौड़ती रही। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न केवल संवेदनहीन कर्मचारियों बल्कि वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के साथ सख्ती दिखाई और कार्रवाई के निर्देश दिए।

महाकाल के दरबार में पहुंचे श्रीश्री रविशंकर, महाकाल लोक देखा, देखिये वीडियो

उज्जैन के महाकाल दरबार में आज सुदर्शन क्रिया के प्रणेता, योगगुरू श्रीश्री रविशंकरजी पहुंचे। उन्होंने मंदिर में महाकाल के दर्शन किए और गर्भगृह से भगवान श्री महाकाल का पूजन अर्चन कऱ आशीर्वाद प्राप्त किया।

कटते जंगल, बढ़ते अतिक्रमण, पिटते वनकर्मियों पर जागे रिटायर्ड आला IFS, सीएम के नाम लिखी चिट्ठी

मध्य प्रदेश जैसे वन संपदा से समृद्ध राज्य के टाइगर, चीता, तेंदुआ और घड़ियाल स्टेट का दर्जा मिलने के बावजूद यहां कटे जंगल, बढ़ते अतिक्रमण और पिटते वन अमले की घटनाओं पर सरकारी बंधन में बंधे अफसर चुप्पी साधे हैं लेकिन इसकी चिंता रिटायर्ड आईएफएस अधिकारियों ने की है। ये रिटायर्ड वन अधिकारी न केवल चिंतित हैं बल्कि उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान को एक लंबी चौड़ी चिट्ठी भी भेज दी है। अब देखना यह है कि रिटायरमेंट के बाद प्रदेश की वन संपदा की चिंता में डूबे अधिकारियों की चिट्ठी क्या रंग लाती है। पढ़िये किन अधिकारियों ने क्या लिखा चिट्ठी में।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today