Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

कोल सम्मेलन के बहाने CM चौहान का विंध्य पर निशाना, कोलगढ़ी जीर्णोद्धार के लिए तीन करोड़ दिए

मध्य प्रदेश में विंध्य क्षेत्र की सतना की मैहर, ,सिंगरौली की देवसर, सीधी की धौहनी, शहडोल की ब्यौहारी, जयसिंहनगर, जैतपुर, अनूपपुर की कोतमा, अनूपपुर, बांधवगड़ व पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां कोल आदिवासी समाज विधानसभा चुनावों के परिणामों पर असर डालता है। यहां गौंडवाना गणतंत्र पार्टी का भी असर है जो कोल आदिवासी समाज में पैठ रखती है। कांग्रेस का वोट गौंडवाना गणतंत्र पार्टी के मैदान में उतरने से बंट गया था और इससे इन विधानसभा सीटों में से 2018 में भाजपा को सात सीटों पर जीत मिल गई थी। इस बार विंध्य में कांग्रेस दम लगा रही है और उसके नेताओं के बीच 2018 से ज्यादा बेहतर समन्वय दिखाई दे रहा है। ऐसे में भाजपा के लिए चुनौती बने इस क्षेत्र को साधने की कोशिशें तेज हो गई हैं। आज कोल जनजाति सम्मेलन उसी कड़ी में शिवराज सरकार का एक कदम बताया जा रहा है।

कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में तलब किए प्रदेश के नेता, बैठक में गिले-शिकवे भी निकलने के आसार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस अब अक्टूबर-नवंबर में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट रही है और मध्य प्रदेश में बड़े नेताओं के बीच गिले-शिकवे देखते हुए हाईकमान ने बड़े नेताओं को तलब किया है। नेताओं को 26 मई को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ एकसाथ बैठक के लिए बुलाया गया है। कर्नाटक की तर्ज पर मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने उतरने के लिए पार्टी की तरफ से यह संकेत दे दिए गए हैं कि चेहरा नहीं मुद्दों पर वोट मांगे जाएंगे। दिल्ली की बैठक में कौन-कौन जाएंगे, पढ़िये यह रिपोर्ट।

शिव पुराण-कथा वाचकों की शरण में नेताजी, जनता तक पहुंचने का नया रास्ता

विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इन दिनों भाजपा-कांग्रेस में टिकट के दावेदार जनता तक पहुंचने के लिए आस्था का सहारा ले रहे हैं। शिव पुराण और कथा वाचकों के माध्यम से नेताजी जनता में अपना प्रचार करने का तरीका तलाश रहे हैं। इन दिनों ऐसे शिव पुराण व कथा वाचकों की मांग बढ़ गई है। आपको बताते हैं किसकी कितनी मांग।

कांग्रेस ने सहकारिता प्रकोष्ठ में बनाया समन्वयक, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को कमान सौंपी

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने एक समय अपने सबसे सशक्त कार्यक्षेत्र सहकारिता को फिर हाथ में लेने की कोशिश की है। पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश समन्वयक बनाकर उसे सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी पीसीसी के महासचिव चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को सौंपी है। द्विवेदी को सहकारिता का अच्छा अनुभव है।

UPSC में कलेक्ट्रेट के बाबू, किसान, पत्रकार, वकील-नेताजी के बच्चों ने बाजी मारी, जानें कौन है ये प्रतिभावान

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का आज परिणाम घोषित हुआ है जिसमें मध्य प्रदेश के कई प्रतिभावान बच्चों का सिलेक्शन हुआ। इसमें कलेक्ट्रेट के एक बाबू, किसान के बेटे, वकील-पत्रकार और नेता के बच्चों ने स्थान पाया है। जानिये एमपी के किन बच्चों का सिलेक्शन हुआ जिन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया।

कूनो में भारतीय चीतों में से एक की मौत, ज्वाला के तीन भारतीय शावक बचे

दक्षिण अफ्रीका-नामीबिया से आए चीतों में से तीन चीतों की मौत के बाद उनके द्वारा भारतीय जमीन पर जिन चार शावकों को जन्म दिया गया था, उनमें से एक बच्चे की आज मौत हो गई। पीसीसीएफ वन्य प्राणी जेएस चौहान ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि यह बच्चा जन्म के बाद से ही कमजोर था। काफी समय के बाद भी उसकी कमजोरी दूर नहीं हुई और आज उसकी मौत हो गई।

विधानसभा चुनाव 2023ः मालवा की 43 सीटें, भाजपा 29 पर 25 साल से भारी, चार क्लीनस्विप वाली

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के पहले हमने आपके सामने अब तक ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, विंध्य, महाकौशल, नर्मदापुरम-भोपाल, निमाड़ की 187 सीटों का पिछले पांच चुनाव के आधार पर विश्लेषण पेश किया और उसी कड़ी में मालवा की 43 सीटों का एनालिसिस दे रहे हैं। हालांकि पांच चुनाव के आधार पर भाजपा का पलड़ा भारी दिखाई देता है क्योंकि उसने यहां की 29 सीटों पर तीन या इससे ज्यादा जीत हासिल कर रखी है तो उसकी तुलना में कांग्रेस के पास ऐसी 10 सीटें ही हैं। पढ़िये हमारे विश्लेषणात्मक रिपोर्ट।

पीएम सुनिधि योजना के हितग्राहियों को परेशानी, ग्वालियर के बैंक में नगर निगम की गांधीगिरी

प्रधानमंत्री सुनिधि योजना जिसमें गरीबों को स्ट्रीट वेंडर्स ,पथ कर विक्रेता , फेरी वालों को रुपए 10000, 20000 ,50000 का बिना ब्याज का ऋण दिया जाता है लेकिन ग्वालियर में इस ऋण को पाने में पात्र हितग्राहियों को बैंक में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में नगर निगम को जानकारी लगी तो अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता व निगम के सभापति मनोज तोमर ने बैंक में गांधीगिरी से हितग्राहियों के पक्ष में धरना दिया। वहां सफाई के लिए पोंछा लगाया। इस गांधीगिरी के बाद बैंक ने हितग्राहियों को ऋण राशि के चैक प्रदान किए। पढ़िये रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव 2023ः निमाड़ से सत्ता का रास्ता खुलता राजनीतिक दलों का, बागी बनते मुसीबत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर पिछले पांच असेम्बली इलेक्शन के विश्लेषण में हमने अब तक ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, विंध्य, महाकौशल, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के 164 विधानसभा क्षेत्रों के बारे में बताया है और आज हम बता रहे हैं मध्य प्रदेश के निमाड़ वाले 23 विधानसभा सीटों के बारे में। खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी और बुरहापुर जिलों में फैले पूर्वी व पश्चिमी निमाड़ के इन विधानसभा सीटों पर भाजपा हो या कांग्रेस दोनों के लिए बागी मुसीबत बनते रहे हैं। वैसे यहां की 15 या इससे ज्यादा सीटें जिस राजनीतिक दल के पास जाती रहीं वही मध्य प्रदेश में सरकार बनाने की स्थिति पहुंचा है और विधानसभा चुनाव 2023 में भी यहां भाजपा-कांग्रेस दोनों ही जोर लगा रही हैं। पढ़िये इन विधानसभा सीटों का राजनीतिक मिजाज।

महाराणा प्रताप जयंती पर सामान्य अवकाश, सोमवार को प्राकट्य दिवस मनेगा

मध्य प्रदेश सरकार ने महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर सोमवार को सामान्य अवकाश की घोषणा की है। इस मौके पर भोपाल के लालपरेड मैदान के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल की जयंती को शूरवीरों के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा और महारानी पद्मावती की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today