Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

बाढ़ प्रभावितों की मदद का काम मिशन के रूप में करें: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि बाढ़ की विभीषिका से जिन लोगों फसलें नष्ट हुई हैं, मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं और उन्हें कई तरह के नुकसान हुए हैं, ऐसे लोगों को राहत देने के लिए अधिकारी मिशन के रूप में काम करें। सिर्फ कागजी कार्रवाई न करें।

‘मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन’ ट्रेन गयाजी तीर्थ रवाना

जनसम्पर्क, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा ने  आज सुबह हबीबगंज स्टेशन से गया जी  तीर्थ के लिये ‘मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यात्रियों के परिजन और स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्री शर्मा ने विधि-विधान से ट्रेन के पहले कोच में श्री गणेश की पूजा की।

राज्य सरकार के फैसलों से उद्योग-व्यापार में आयी तेजी: मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज और क्रेडाई छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित रियल एस्टेट राईजिंग छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में देश के उद्योग और व्यापार जगत में आई मंदी का प्रभाव नहीं पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रियल एस्टेट में तेजी लाने के लिए भूमि की गाइड लाइन दर 30 प्रतिशत कम किए गए। इसी प्रकार डायवर्सन प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि कारोबारियों की सुविधा के लिए सिंगल विण्डों सिस्टम जल्द ही लाया जाएगा। टाऊन इन कंट्री प्लानिंग में स्टाफ की कमी दूर की जाएगी। पंजीयन कार्यालयों को भी व्यवस्थित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार के समान ही एलआईजी मकानों के लिए प्लाट का आकार 90 वर्ग मीटर किया जाएगा। ईडल्ब्यूएस और एलआईजी भूमि के संबंध में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का परीक्षण कर लागू किया जाएगा। उन्होंने एग्रो इंडस्ट्रीज को ऑरेंज सेक्टर में रखने के संबंध में उचित फैसला लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी और ढाई हजार रूपए से प्रति क्विंटल धान खरीदी और तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक दर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा किया गया तब यह कहा गया कि यह गांव वालों की सरकार है, लेकिन इन्हीं फैसलों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार जगत में वृद्धि आयी है। आटो मोबाइल सेक्टर के साथ ही सराफा कारोबार में वृद्धि हुई है। छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री से पिछले वर्ष जून से सितम्बर माह तक 92 करोड़ रूपए का राजस्व मिला था। इसी अवधि में इस वर्ष राज्य सरकार को 152 करोड़ रूपए का राजस्व मिला है। 
मुख्यमंत्री ने सुराजी ग्राम योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नरवा योजना में एक हजार 28 नदी-नालों के पुनर्जीवन के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। बरसात के बाद इन पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि नरवा कार्यक्रम सभी के लिए है। पानी की जरूरत खेती, उद्योग सहित सभी कार्यों के लिए जरूरत होती है। इस योजना से सरफेस, सब साइल और ग्राउंड वाटर बढ़ाने में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ में पर्याप्त वर्षा होती है। जरूरत इसे सहेजने की है। उन्होंने औद्योगिक और रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों से सुराजी योजना में बनाए जा रहे गौठानों संचालन और प्रबंधन के लिए ग्रामीणों को समझाईश देने के लिए समय दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा के लिए एक-एक गांव को गोद लेकर यह कार्य किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ढेड़ हजार गांव में गौठानों का निर्माण किया जा रहा है, इससे पशुधन के लिए 30 हजार एकड़ जमीन सुरक्षित हो गई है। 
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर औद्योगिक प्रतिनिधियों को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, नगर निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के चेयरमेन श्री नरेन्द्र गोयल और क्रेडाई छत्तीसगढ़ रवि फतनानी सहित औद्योगिक और रियल इस्टेट से जुड़े प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

छत्तीसगढ़ में ‘नाचा‘ को जीवंत रखने में दाऊ दुलार सिंह की बड़ी भूमिका: बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोककला ‘नाचा‘ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी को उनकी पुण्यतिथि 24 सितम्बर पर नमन करते हुए छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

सरस्वती मंदिर में धूमधाम से बिहारी महिलाओं ने किया जिउतिया व्रत

बिहार सांस्कृतिक परिषद् भेल भोपाल द्वारा रविवार को जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत सरस्वती देवी मंदिर ई – सेक्टर बरखेड़ा में आयोजित किया गया। परिषद् के महासचिव सतेन्द्र कुमार ने बताया कि सैकड़ो महिलायें 24 – 36 घंटे निर्जला व्रत रखी हुई थी।

रेरा द्वारा सृष्टि सीबीडी प्रोजेक्ट का पंजीयन निरस्त

म.प्र. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने सम्प्रवर्तक दीपमाला इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. (गैमन) के भोपाल के सृष्टि सीबीडी प्रोजेक्ट का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया है। साथ ही रेरा अधिनियम की धारा-8 के अंतर्गत  प्राधिकरण ने राज्य शासन को शासकीय ऐजेंसी को अधिकृत कर वर्तमान प्रोजेक्ट के शेष कार्यो को पूरा करने के लिये प्रस्तावित किया है।

गांधी के पंचायती राज के बैनर के सामने सपना चौधरी के गाने पर अश्लील डांस

गांधी के पंचायती राज के बड़े बैनर पर मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर दर्जनभर मंत्रियों की तस्वीरें के मंच पर पंजाबी डांसर सपना चौधरी के गीत पल-पल तेरी याद सतावे…. पर उज्जैन की स्थानीय डांसर ने जिस तरह अपने बदन को थिरकाया, उसे कोई भी परिवार के साथ नहीं दे सकता। शनिवार की रात को पंचायत सचिवों के संगठन के इस कार्यक्रम में पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल व लोक निर्माण मंत्री सज्जन वर्मा भी बैठे थे।

23 को मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचेंगे मंदसौर

मंदसौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कमलनाथ 23 अप्रैल सितंबर को मंदसौर जिले के दौरे पर होंगे ,बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात,नुकसान का लेंगे जायजा । आज मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ का हेलीकॉप्टर बाबा रामदेव जी मंदिर कचनारा में उतरने की व्यवस्था की जा रही है ।

शंशाक शेखर महाधिवक्ता मध्यप्रदेश नियुक्त

राज्य शासन ने शंशाक शेखर प्रभारी महाधिवक्ता को उनके द्वारा पदभार ग्रहण करने के दिनांक से महाधिवक्ता मध्यप्रदेश के पद पर नियुक्त किया है। यह आदेश विधि-विधायी कार्य विभाग ने आज जारी किया।

सोना, चाँदी और रत्न आभूषण के परिवहन पर ई-वे बिल लागू होः राठौर

वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने गोवा में 37वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व किया। श्री राठौर ने अनेक बिन्दुओं पर राज्य सरकार का पक्ष रखा। श्री राठौर ने कहा कि जून 2022 तक कंपनशेसनसेस की राशि को यथावत रखा जाए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today