Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

सीएम-मंत्री से चर्चा के बाद हड़ताल से वापस लौटे पटवारी, फिर हड़ताल पर

मंत्री जीतू पटवारी द्वारा पटवारियों को भ्रष्ट बताए जाने से नाराज पटवारियों ने हड़ताल का आव्हान किया था लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से चर्चा के बाद रविवार सुबह उन्होंने हडताल वापस ले ली। मगर रविवार को ही मंत्री जीतू पटवारी ने माफी मांगने से इनकार करने पर पटवारियों के एक गुट ने फिर हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया।

देर रात तक पटवारियों की हड़ताल को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। एक गुट ने हड़ताल को जारी रखने का आव्हान किया तो दूसरे गुट ने हड़ताल वापस लेने के पूर्व के ऐलान पर कायम रहने की बात कही।

सीएम कमल नाथ ने नवरात्र पर किया अष्टमी-पूजन

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपनी पारिवारिक परम्परा के अनुसार नवरात्र की अष्टमी पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की।

रायपुर: गांधी-विवेकानंद के विचारों से बनी स्वामी आत्मानंद की कर्मभूमि


दुर्ग जिले के पाटन में आयोजित स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद जी के यशस्वी क्षणों को साझा किया। उन्होंने कहा कि वर्धा आश्रम में स्वामी जी के पिता बुनियादी शिक्षक थे, गांधी जी का प्रेम स्वामी जी को खूब मिला। जब वे 4 साल के थे तो गांधी जी के भजन रघुपति राघव राजाराम में हारमोनियम पर संगत देते थे। बाद में स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी उन पर गहरा असर हुआ और उन्होंने अपना पूरा जीवन दरिद्र नारायण की सेवा में बिता दिया।

रायपुर: मुख्यमंत्री ने भखारा में गांधी मूर्ति का अनावरण किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम धमतरी जिले के ग्राम भखारा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ’गांधी विचार पदयात्रा’ आज तीसरे दिन भखारा पहुंची।

राज्यपाल की पहल पर राजभवन में कन्या-भोज

राज्यपाल लालजी टंडन की पहल पर नवरात्र की अष्टमी पर आज राजभवन में कन्या-पूजन और कन्या-भोज का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने समाज के सभी वर्गों की 60 से अधिक कन्याओं का टीका किया और उन्हें चुनरी भेंट की।

दोष सिद्ध अधिकारियों, कर्मचारियों की पेंशन से वसूली जाए शासकीय राशि

सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की मध्यप्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के अधीन मामलों के निराकरण के लिए गठित स्थाई समिति की बैठक संपन्न हुई। डॉ. गोविंद सिंह ने निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार, गबन और अन्य आर्थिक अनियमितताओं में दोष सिद्ध हो चुके सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों की पेंशन से नियमानुसार शासन की राशि की वसूली की जाए। उन्होंने कहा कि दोषमुक्त हुए अधिकारी-कर्मचारी की पेंशन नहीं रोकी जाए और ना ही उसमें कोई कटौती की जाए।

ऊर्जा मंत्री से मिले सिंगाजी थर्मल पॉवर प्लांट के अधिकारी

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह से आज मंत्रालय में खण्डवा के सिंगाजी थर्मल पावर-प्लाँट के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। सिंह ने चर्चा के दौरान कहा कि थर्मल पॉवर-प्लाँट की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखना हम सबका दायित्व है।

ब्रॉण्डेड होटल प्रोत्साहन नीति-2019 का अनुमोदन

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान के लिए जिलों को 550 करोड़ 2 लाख रूपये की राशि स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। यह राशि राज्य स्तरीय निराश्रित निधि खाते से मासिक आवश्यकतानुसार आहरित कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान किया जायेगा।

स्वतंत्रता आंदोलन में महत्ती भूमिका निभाने वाले परिजनों को शाल एवं श्रीफल दे सम्मानित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 04 अक्टूबर से प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में कंडेल नहर सत्याग्रह की स्मृति में कंडेल से ‘गांधी विचार पदयात्रा‘ शुरू की गई। इस मौके पर कंडेल में आयोजित आमसभा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए उनके परिजनों को शाल एवं श्रीफल देकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया।

इनमें स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडित सुन्दर लाल शर्मा के परपोते श्री आशीष चंद्र शर्मा भी शामिल हैं।
    ज्ञात हो कि राजिम के निकट ग्राम चंदसूर में जन्में पंडित सुन्दरलाल शर्मा 1905 में बंगाल विभाजन के बाद जो स्वदेशी आंदोलन चला पंडित सुन्दरलाल शर्मा ने उसी के तहत् रायपुर में 1906 में खादी केन्द्र की स्थापना की। कंडेल में 1920 में हुए कंडेल नहर सत्याग्रह में बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के साथ पंडित सुन्दरलाल शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने इसके साथ ही हरिजनोद्धार का महत्वपूर्ण कार्य किया। जिसकी महात्मा गांधी ने 1933 में छत्तीसगढ़ में दूसरे प्रवास के दौरान मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना सामाजिक गुरू माना। इनका असहयोग आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सामाजिक चेतना का स्वर घर-घर पहंुचाने का अविस्मरणीय कार्य किया। वे न केवल आंदोलनकारी थे वरन् वे साहित्यकार, लेखक, चिंतक भी रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ी रामायण की रचना कर छत्तीसगढ़ के साहित्य में अमूल्य योगदान दिए हैं।

रायपुर: मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने मां महामाया की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने आज शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर रतनपुर स्थित शक्ति पीठ मां महामाया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय और तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मी सिंह भी उपस्थित थीं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today