Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी के परिवार पर प्रताड़ना के आरोप

पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी कई दिनों से घर से गायब है लेकिन शनिवार को उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में किसी कानून संबंधी किताबों की अलमारी भी दिखाई दे रही है।

एफएसएसएआई की सर्वे रिपोर्ट में खुलासा, दूध में मिलावट

फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दूध को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें अधिकांश सेम्पल में मिलावट पाई गई है। मध्यप्रदेश से लिए गए सेम्पल में भी मिलावट पाई गई है। यह रिपोर्ट 2018 की है।

रायपुर : मंत्री ने की ई-साइकल की सवारी

स्कूली बच्चों और युवाओं के लिए ई-सायकल बन रही है आकर्षण का केन्द्र। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार आज पांच दिवसीय 46वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के समापन समारोह के दौरान ई-साईकिल की सवारी कर इसकी खूबियों की जानकारी ली। उन्होंने ई-सायकल में प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण किया। 

रायपुर: दीवाली गौठान के गोबर के दीयों से रोशन होगा मुख्यमंत्री निवास

इस दीवाली गौठान के गोबर के दीयों से रोशन होगा मुख्यमंत्री निवास। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बस्तर प्रवास से लौटने के बाद दीपावली की खरीदी करने सीधे राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब पहुंचे। यहां परिक्रमा पथ पर छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान और देवभोग के स्टॉल लगाए गए हैं।

25 से 29 अक्टूबर तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर 25 से 29 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस अवधि में किसी भी लाइन अथवा उप केन्द्र में रख-रखाव और निर्माण कार्य के लिए शटडाउन नहीं किया जाए।

अगले शिक्षा सत्र से 9वीं और 10वीं में एनसीईआरटी कोर्स लागू होगा

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सीहोर जिले के शासकीय विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठकों में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएँ देखीं और अभिभावकों से बातचीत की। डॉ. चौधरी ने कहा कि अगले शिक्षा सत्र से सभी शासकीय स्कूलों में 9वीं और 10वीं कक्षा में भी एनसीईआरटी कोर्स लागू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की जा रही है।

मंत्री तोमर ने देखी ग्वालियर शहर की सफाई व्यवस्था

खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने ग्वालियर शहर में शान्ति नगर, लक्ष्मीबाई कोलोनी सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर रहवासियों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण भी सुनिश्चित किया।

भारतीय ज्ञान परम्परा में हर समस्या का समाधान: टंडन

राज्यपाल लालजी टंडन ने आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में अखिल भारतीय दर्शन परिषद के तीन दिवसीय 64 वें अधिवेशन में कहा कि हमारी ज्ञान पंरपरा में हर समस्या का समाधान है। भारतीय चिंतन में सम्पूर्ण सृष्टि का सत्य समाया है। आवश्यकता उसकी वैज्ञानिकता को समाज के सामने प्रस्तुत करने के लिये शोध और अनुसंधान की है। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया में सामाजिक और राजनैतिक परिवर्तन रक्तपात से हुए लेकिन हमारे देश में बड़ी से बड़ी राजनैतिक और सामाजिक समस्या का समाधान शास्त्रार्थ से हुआ।

प्रदेश में आईटी पार्क-उद्योग के लिये नॉमिनल चार्ज पर उपलब्ध है जमीन

इंदौर में मैग्निफिसेंट मध्यप्रदेश में इण्डस्ट्रीज 4.0 द इमेजिंग हब ऑफ इनोवेशन सामान्तर सत्र को सम्बोधित करते हुए जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा उद्योगपति प्रदेश में उद्योग लगाने के लिये आगे आयें। प्रदेश में नॉमिनल चार्ज पर उद्योग स्थापित करने के लिये, आईटी पार्क और आईटी प्रोडेक्ट के लिये जमीन उपलब्ध है। इस सुविधा का सभी भरपूर उपयोग करें। मध्यप्रदेश की सरकार तेज गति से कार्यों का निराकरण करती है। प्रदेश में उद्योगों के लिये अनुकूल माहौल है। यहाँ पानी एवं जमीन की कोई कमी नहीं है।

फार्मास्युटिकल उद्योग में मध्यप्रदेश की विशेष पहचान तैयार करने के प्रयास होंगे

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मध्यप्रदेश में फार्मास्युटिकल उद्योग के क्षेत्र में विकास की बहुत ज्यादा संभावनाएँ हैं। निवेशकों की आशा के अनुरूप नीति तैयार कर मध्यप्रदेश को देश के फार्मास्युटिकल उद्योग के क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाये जाने के लिये ठोस प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस उद्योग के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर दिलाये जायेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today