Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

अयोध्या के फैसले को ध्यान में रख ऐहतियातन सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

गृह एवं जेल मंत्री बाला बच्चन ने आज मंत्रालय में गृह विभाग तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय के आने वाले फैसले को ध्यान में रखकर प्रदेश में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायें। बैठक में प्रमुख सचिव गृह एसएन मिश्रा एवं पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विश्व रंग में जुटे देश-विदेश के साहित्यकार-संस्कृति कर्मी

संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने कहा कि वरिष्ठ लेखकों और संस्कृति कर्मियों का दायित्व है कि वे नई पीढ़ी को कला, संगीत एवं साहित्य के साथ ही मूल्यों की परम्परा से भी अवगत करायें। आज मूल्यों में गिरावट आ रही है और परिवार की परिभाषा सीमित हो गई है। बच्चों को एक कक्ष में ही पूरी दुनिया नजर आती है। नई पीढ़ी को जड़ों से परिचित करवाने में साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार के साथ ही समाज का भी दायित्व है कि वो आने वाली पीढ़ी को इस बारे में सीख प्रदान करें।

नगरीय विकास मंत्री ने गुना के झाझौन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने गुना जिले की आरोन जनपद के ग्राम झाझौन में ‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी और मौके पर ही उनका निराकरण भी करवाया। श्री सिंह ने कहा कि अतिवृष्टि से परेशान किसानों से ऋण की वसूली स्थगित की जाये।

खेल मंत्री से मिले एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पदक विजेता

खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी से आज राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का परचम फहराकर भोपाल लौटे एथलेटिक्स अकादमी के पदक विजेताओं ने टी.टी. नगर स्टेडियम में मुलाकात की। श्री पटवारी ने खिलाड़ियों को शाबाशी और बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

राज्यपाल को लगाया स्काउट गाइड ध्वज और स्टीकर

राज्यपाल लालजी टंडन से राजभवन में आज मध्यप्रदेश स्काउट गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की एवं उन्हें ध्वज तथा स्टीकर लगाया। राज्यपाल ने अपनी ओर से संस्था को सहयोग राशि का चेक प्रदान किया।

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सुकमा में गौठान का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय सुकमा के दौरे पर सुकमा के रामपुरम के पास गीदम में गौठान का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने तुमा और तरोई जैसी जैविक सब्जियां भेंट कर और खुमरी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

रायपुर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हजारों किसान 13 को दिल्ली रवाना होंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आगामी 13 नवम्बर को प्रदेश के हजारों किसान सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। केन्द्र सरकार से पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी केन्द्रीय पूल के लिए छत्तीसगढ़ से चावल का उपार्जन करने का करेंगे अनुरोध।

“जनगणना 2021” की राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति गठित

राज्य शासन ने मध्यप्रदेश राज्य जनगणना 2021 के राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सुचारू एवं सफल संचालन के दृष्टिगत जनगणना कार्य निदेशालय एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय एवं योजनाबद्ध रूप से कार्य करने के लिये राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया है।

जो बैंकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उन्हें नौकरी से बाहर करें

सहकारिता मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने कहा है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के जो अधिकारी- कर्मचारी बैंकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उन्हें नौकरी से बाहर करें तथा जो अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें पदोन्नत करें। साथ ही खाली पड़े पदों पर आयुक्त सहकारिता से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त कर नियमानुसार शीघ्र ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाए। वित्तीय गड़बड़ी करने वालों से राशि की वसूली जाए, उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।

पन्ना टाइगर रिजर्व में मना समारोह, बाघ पुन: स्थापना का सफल दशक पूर्ण

बाघ-शून्य हो चुके पन्ना टाइगर रिजर्व में नवम्बर-2009 में बाघ पुन: स्थापना के 10 सफलतम वर्ष पूरे हो रहे हैं। पन्ना ने न केवल प्रदेश, बल्कि देश का नाम भी वन्य-प्राणी जगत में नाम रोशन किया है। बाघ पुन: स्थापना की चुनौतियों, कठिनाइयों, सफलताओं आदि की स्मृतियों को ताजा करने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता में समारोह का आयोजन किया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today