POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

MP की नई शराब नीति को उमा ने अन्य राज्यों के लिए मॉडल बताया, नया नारा शराब छोड़ो दूध पियो

मध्य प्रदेश की नई शराब नीति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने करीब 12 घंटे बाद प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के अन्य राज्यों के लिए मॉडल बताया। उन्होंने अब नया नारा देते हुए कहा है कि शराब छोड़ो दूध पियो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस पहल के लिए प्रदेश के नागरिकों व खासकर महिलाओं की तरफ से अभिनंदन किया।

दलित की शादी में पिस्टल दिखाकर हंगामा, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भाई या कोई और…

सनातन धर्म और हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे छतरपुर के बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इस बार धर्म के लिए नहीं बल्कि अपने भाई के कारण चर्चा में हैं। एक शादी समारोह में पिस्टल दिखाते हुए दूल्हे के परिवार को धमकाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है और इस शादी वाले परिवार को दलित बताते हुए घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धमकी देने वाले युवक को धीरेंद्र शास्त्री का भाई बताया जा रहा है। अब पुलिस वायरल वीडियो व पिस्टल लहराने वाले युवक की जांच में जुटी है।

शराब के धंधे पर सरकारी डंडा, अहाते-शॉप बार बंद तो शराब दुकानों पर केवल बिक्री की परमिशन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज के दिन सभी मंत्रियों को अनिवार्य रूप से भोपाल में रहने की हिदायत दी थी और आज उन्होंने कैबिनेट की बैठक में शराब के धंधे पर ऐसी चाबुक चलाई कि सब सन्न रह गए। शराब नीति आज कैबिनेट से मंजूर हो गई जिसमें शराब को हतोत्साहित करने की नीयत से सरकार ने अहाते-शॉप बार बंद करने के साथ शराब की दुकानों पर बैठाकर शराब पिलाने की सुविधा पर प्रतिबंध लगा दिया है। शराब की कोई भी नई दुकान नहीं खोली जा रही है।

बुदनी विधानसभा में 50 साल में चार बार कांग्रेस जीती, दिग्विजय ने वहां ली मंडलम-सेक्टर की बैठक

मध्य प्रदेश की राजधानी से सटे सीहोर जिले के बुदनी विधानसभा क्षेत्र में पिछले 50 साल में चार बार कांग्रेस के विधायक रहे हैं जिनमें सबसे ज्यादा मत हासिल करने वाले चौहान सिंह रहे हैं। इसके बाद करीब 60 प्रतिशत लोगों को वोट लेने का रिकॉर्ड वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनाया है जिसे विराम देने के लिए अब कांग्रेस ने वहां के संगठन को मजबूत करने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उतारा है। आज वे बुदनी विधानसभा क्षेत्र के रेहटी कस्बे में पहुंचे थे जहां मंडलम-सेक्टर की बैठक में जीत का संकल्प लिया गया।

भारत ने आस्ट्रेलिया से लगातार दूसरा टेस्ट मैच ढाई दिन में जीता, छह विकेट से हराया

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को भी टीम इंडिया ने ढाई दिन में ही जीत लिया। इसके पहले नागपुर में पहला टेस्ट मैच भी भारतीय टीम ने ढाई दिन में आस्ट्रेलिया को हराकर जीत लिया था। दूसरे मैच भारत ने छह विकेट से हराया।

CM के पौधरोपण महासंकल्प के दो साल पूरे, 731 दिन में 2140 पौधे लगाए

करीब सवा सात सौ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था जिसके आज दो साल पूरे हो गए हैं। इन दो साल के 731 दिन में चौहान ने 2140 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चौहान ने खुद ही नहीं बल्कि प्रदेश और उनसे मिलने वाले लगभग हरेक व्यक्ति को अपने-अपने बच्चों के जन्मदिन, माता-पिता के स्मृति और शादी की सालगिरह जैसे विशेष अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित भी किया है।

CM शिवराज

महाकाल की नगरी उज्जैन में दीपोत्सव का WR, 18 लाख 82 हजार दीपक जलाए गए

महाशिवरात्रि पर महाकाल की नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ी और कई वीआईपी सहित लाखों भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और अभिषेक किया। रात को दीपोत्सव के विशेष कार्यक्रम में 18 लाख 82 हजार 229 दीपों को उज्जैन में जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक उज्जैन में भगवान महाकाल का अभिषेक करने पहुंचे और उज्जैन को स्वच्छता में नंबर बनाने का संकल्प दिलाया।

दीपोत्सव

कूनो में दक्षिण अफ्रीका से पहुंचे 12 और चीते, पिंजरे से निकलते ही बाड़े कुलांचे भरने लगे

भारत देश में अब लुप्त वन्यप्राणी चीते न केवल फिर से जंगल में कुलांचे भरते धूल उड़ते हुए दौड़ने लगे हैं बल्कि उनकी आबादी भी पांच महीने में 20 तक पहुंच गई है। आज 12 और चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाकर कूनो राष्ट्रीय पार्क में छोड़ा गया। इन्हें अभी छोटे बाड़े में क्वारेंटाइन में रखा जाएगा और कुछ समय बाद नामीबिया से लाए गए चीतों की भांति उन्हें भी कूनो पार्क में छोड़ दिया जाएगा।

वन माफिया से निपटने बुरहानपुर में पांच जिलों के SAF जवान, DFO को बंधक बनाने की घटना के बाद तैनाती

मध्य प्रदेश के महाराष्ट्र से लगे बुरहानपुर जिले के करीब 31 फीसदी वन क्षेत्र में वन माफिया का अतिक्रमण है और वहां हाल ही में डीएफओ को बंधक बना लिया गया था। इन परिस्थितियों को देखते हुए यहां अब वन माफिया से निपटने के लिए अब मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष सशस्त्र की सेवाएं ली जा रही हैं। पांच जिलों के एसएएफ जवानों की वहां तैनात करने का फैसला किया है।

अबू सलेम, आसाराम के बाद अब IAS नियाज खान ने लिखी ‘ब्राह्मण द ग्रेट’, बनारस में दस दिन बाद विमोचन

अबू सलेम, आसाराम पर किताब लिखने के बाद अब मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नियाज खान ने ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखी है जिसके प्रकाशन के पहले ही जमकर चर्चा है। नियाज खान प्रशासनिक कामकाज में जिस तरह तेजतर्रार हैं उसी तरह लेखन विधा में भी वे माहिर हैं और वे अब तक सात पुस्तकें लिख चुके हैं। ब्राह्मण द ग्रेट का कवर पेज जारी करने के बाद नियाज खान कहते हैं कि दस दिन में इसके अंग्रेजी संस्करण को बनारस में हिंदू धर्म के किसी धर्मगुरू से ही विमोचन कराएंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today