-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
9 अगस्त को ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन: भारत बचाओ दिवस
देश के मान्यता प्राप्त 10 केन्द्रीय श्रमिक संगठन, केंद्र, राज्य, बैंक, बीमा, बीएसएनएल, रक्षा उद्योगों समेत तमाम औद्योगिक महासंघ विगत लंबे समय से संयुक्त रूप से आंदोलन कर रहे है। वर्तमान केंद्र सरकार को कई पत्र और ज्ञापन दिए जाने के बावजूद ट्रेड यूनियनों से उनकी मांगों पर सरकार द्वारा कोई चर्चा तक नहीं की जा रही है। अपितु बगैर उचित चर्चा के, कोरोना काल का सहारा लेकर श्रम कानूनों को एकतरफा तौर पर समाप्त कर श्रम संहिताओं के जरिए श्रमिक विरोधी कई प्रावधान थोप दिए गए है। ठीक इसी तरह बगैर किसान संगठनों से चर्चा के तीन कृषि विरोधी कानूनों को उनपर थोप दिया गया है।
आज आम जनता पेट्रोल-डीजल समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की महंगाई के तले दबी जा रही है। कोरोना काल में श्रमिकों के रोजगार व रोजी रोटी के भीषण संकट के बावजूद कोई राहत तक नहीं दी जा रही है। देश की संपदा, तमाम सार्वजनिक क्षेत्रों को विनिवेशीकरण व निजीकरण के नाम पर बेचा जा रहा है।
इस पृष्ठभूमि में साझा संघर्ष में शामिल सभी संगठन 9 अगस्त को पूरे देश में भारत बचाओ दिवस मना रहे है। राजधानी भोपाल में इस अवसर पर नीलम पार्क में दोपहर 12.00 से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ संयुक्त कार्यक्रम आयोजित है।




Leave a Reply