-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज चार शहीदों को उनके शहादत दिवस पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय सभाकक्ष में शहीद सर्वश्री राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह और पं. राम प्रसाद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1925 में हुए काकोरी कांड के बाद चारों शहीदों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को 17 दिसम्बर 1927 को और सर्वश्री अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह और पं. राम प्रसाद बिस्मिल को 19 दिसम्बर 1927 को फांसी दी गई थी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि चारों राष्ट्र प्रेमी मित्रों ने स्वतंत्रता और स्वाभिमान की चाह में अपने जीवन का बलिदान किया। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में काकोरी कांड में अहम भूमिका थी। इस घटना के बाद देश में क्रांतिकारियों के प्रति आमजन का नजरिया परिवर्तित होने लगा था और क्रांतिकारी पहले से ज्यादा लोकप्रिय होने लगे थे। इन चारों बलिदानियों के बलिदान से युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा मिली।




Leave a Reply