-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
46 नगरीय निकायों पर मतगणना, सागर और छिंदवाड़ा में कांग्रेस को झटका
मध्य प्रदेश के 46 नगरीय निकाय चुनावों में आज मतगणना हो रही है जिसमें सागर-छिंदवाड़ा जैसे जिलों में कांग्रेस को झटका लगा है। सागर में जहां शिवराज सरकार के मंत्रियों गोपाल भार्गव व भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जबरदस्त जीत हुई है तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले में जुन्नारदेव व सौंसर में भी भाजपा को जीत मिली है।
सागर जिले में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। मंत्री गोपाल भार्गव के विधानसभा क्षेत्र के गढ़ाकोटा में सभी 23 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत हुई है। इसी तरह मंत्री भूपेंद्र सिंह के खुरई क्षेत्र में भी सभी 32 वार्डों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। यहां पहले 21 वार्डों में निर्विरोध चुनाव हो गए थे और जिन 11 वार्डों में चुनाव हुए वहां भी भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। सागर की कर्रापुर नगर परिषद में भी 22 वार्डों में से नौ पर भाजपा, दो पर कांग्रेस, तीन पर निर्दलीय और एक बीएसपी का प्रत्याशी जीता है।
आलीराजपुर में कांग्रेस का कब्जा
46 नगरीय निकाय चुनाव में हुए मतदान के बाद आज मतगणना चल रही है जिसमें आलीराजपुर जिले में आलीराजपुर में कांग्रेस का कब्जा हुआ है तो जोबट व चंद्रशेखर आजाद नगर में भाजपा ने जीत हासिल की है। आलीराजपुर में 18 पार्षदों में से 10 कांग्रेस, सात भाजपा व एक आप तो जोबट में 15 में से नौ भाजपा और तीन-तीन कांग्रेस व निर्दलीय, चंद्रशेखर आजाद नगर में दस भाजपा, दो कांग्रेस और तीन निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में कांग्रेस का कब्जा हुआ है। यहां 24 मे ंसे 12 पर कांग्रेस, दस पर भाजपा और दो पर निर्दलीय को जीत मिली है। रायसेन जिले की देवरी में 15 में से दोपहर तक 13 वार्डों के परिणाम घोषित हुए थे जिनमें से छह वार्डों में भाजपा, चार में कांग्रेस व तीन में निर्दलीय की जीत हुई है।




Leave a Reply