3.38 लाख श्रमिक बस, 1.44 लाख ट्रेनों से वापस आये

मध्यप्रदेश के विभिन्न प्रदेशों में फँसे 4 लाख 82 हजार श्रमिक अब तक वापस आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख 38 हजार श्रमिक बसों से और एक लाख 44 हजार ट्रेनों से आये हैं। अब तक गुजरात से एक लाख 98 हजार, राजस्थान से एक लाख 5 हजार और महाराष्ट्र से एक लाख 10 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। इसके अलावा गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु एवं तेलंगाना से भी श्रमिक आये हैं।

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने बताया है कि श्रमिकों को लेकर अभी तक मध्यप्रदेश आ चुकी ट्रेनों में मुख्य रूप से महाराष्ट्र से 32, गुजरात से 27, हरियाणा से 15, तेलंगाना से 7, पंजाब से 5, कर्नाटक से 3, गोवा से 3, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान और दिल्ली से 2-2 एवं जम्मू से एक ट्रेन शामिल हैं। शुक्रवार को 4 ट्रेन आयेंगी।

एक हजार बसें और लगाई गईं

दिनांक 21 मई से प्रदेश की सीमा पर आ रहे अन्य प्रदेश के श्रमिकों को बस से उत्तर प्रदेश सीमा तक पहुँचाने के लिये आज से एक हजार बसें और लगा दी गई हैं।

बड़ी बीजासन से 294 बसों से 13 हजार श्रमिक रवाना

बड़वानी जिले के बड़ी बीजासन (सेंधवा) से 21 मई को 294 बसों से 13 हजार से अधिक श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थलों की ओर रवाना किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र से आ रहे दूसरे प्रदेशों के श्रमिकों को सीमावर्ती राज्य की सीमा तक भेजने का कार्य लगातार जारी है। अभी तक एक लाख से अधिक श्रमिकों को 2351 बसों से भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today