-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
15 महीने बाद बन रही है कांग्रेस सरकार: कमलनाथ
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व को चुनाव आयोग की निगरानी में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी राजनैतिक दलों, प्रशासन और जनता जनार्दन की है, परन्तु चुनावों को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज जारी एक बयान में यह बात कही।
कमलनाथ ने कहा कि अनैतिकता एवं सौदेबाजी की नींव पर मध्यप्रदेश में खड़ी भाजपा सरकार से शुचिता और नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती है और उसके द्वारा प्रशासनिक मशीनरी पर अनाधिकृत दबाव डालकर उसका दुरूपयोग किये जाने की सम्भावनाओं से इंकार भी नहीं किया जा सकता, परंतु मुझे विश्वास है कि मध्यप्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी चुनावों को संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए निष्पक्षता से सम्पन्न करायेगी।
श्री कमलनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में प्रशासन तंत्र की निरंतर निगरानी कर जनता मूल्यांकन करती है। चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तंत्र सदैव सराहा जाता है, अन्यथा विपरीत परिस्थितियां बनती है और परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं।
श्री कमलनाथ ने याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज पर काम कर रही है। अगले 15 महीनों में मध्यप्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा है और कांग्रेस की सरकार प्रदेश की जनता के बीच आ रही है। सभी ध्यान रखें कि समय बदलता है और साथ उसी का दिया जाता है, जो सच्चाई के साथ मजबूती से खड़ा रहा हो। प्रशासनिक तंत्र निर्भीक और निष्पक्ष रहकर चुनाव कराये और लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाये। आगामी समय में मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में साथ काम करें।
श्री कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत के चुनाव प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। इन चुनावों के जरिए जनता शहर और गांव की सरकार एक साथ चुन रही है। पूरे प्रदेश की जनता में इन चुनावों को लेकर भारी उत्साह है। जनता ने अपना मन बना लिया है कि वह हर हाल में सत्य का साथ देगी। मुझे पूरा भरोसा है कि अधिकारी भी जनता की भावना के साथ रहेंगे और पूरी दुनिया में भारत और मध्य प्रदेश की लोकतांत्रिक प्रणाली की शुचिता की कीर्ति पताका फहराएगी।




Leave a Reply