1 जनवरी से ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य बंद

पंचायत राज संगठन एवं सरपंच महासंघ की विस्तारित बैठक गांधी भवन भोपाल में संपन्न हुई।  बैठक में प्रदेशभर के सरपंच गण एवं उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया आगामी 1 जनवरी 2017 से ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य बंद कर दिया जाएगा।  15 जनवरी तक मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को पुनः दोहराया जाएगा।

PS पंचायत विभाग राधेश्याम जुलानिया को विभाग से हटाए जाने की मांग की जाएगी। 20 जनवरी तक पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा पिछले 21 फरवरी को की गई घोषणा का परिपालन नहीं किया गया तो 21 फरवरी के दिन प्रदेश स्तर का आन्दोलन किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today