-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
हड़ताल पर जाने से रोकने अधिकारी ने दी मंदिर-मस्जिद पर कचरा फिंकवाकर फंसाने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की नगर निगम के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोकने के लिए एक जोनल अधिकारी ने धमकाया। गाली-गलौच करते हुए जोनल अधिकारी द्वारा हड़ताल पर जा रहे कर्मचारियों को कचरा मंदिर-मस्जिद पर फेंककर फंसाने की धमकी तक दी गई। नगर निगम के इस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है।
भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा नियमितीकरण, सीधी भर्ती, वेतन के नियमित भुगतान और अन्य मुद्दों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है लेकिन इसको लेकर एक जोनल अधिकारी ने हड़ताली कर्मचारियों को समझाने-बुझाने की जगह धमकी भरे अंदाज में काम करने की बात कही। उनके इस बातचीत के वायरल वीडियो में वे गाली-गलौच करते हुए अपने जोन के सफाई और अन्य कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ चर्चा करते सुनाई दे रहे हैं।
मंदिर-मस्जिद पर कचरा फेंककर फंसाने की धमकी
वायरल वीडियो में जो नगर निगम अधिकारी दिखाई दे रहा है, वह हड़ताल जा रहे कर्मचारियों को काम करने के लिए शहर के माहौल को बिगाड़ने जैसी बात करता भी सुनाई दे रहा है। वह कर्मचारियों को डराने के लिए कहता सुनाई दे रहा है कि अगर काम पर नहीं आए तो इस कचरे को मंदिर-मस्जिद पर फिंकवा देगा और फिर उन्हें फंसा देगा। हालांकि वायरल वीडियो की खबर सबकी पुष्टि नहीं करता है। इस बारे में नगर निगम की तरफ से स्पष्टीकरण जानने की कोशिश की गई लेकिन संबंधित अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका।




Leave a Reply