-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
हडताल जारी रखेगी आशायें, 28 जून को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
प्रदेश सरकार को प्रेषित प्रस्ताव की प्रति मिलने तक आशायें हडताल जारी रखेगी,,28 जून को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, 29 को रायसेन और सीहोर से भोपाल के लिये आशा एवं सहयोगी प्रदर्शन करेगी.
जीने लायक वेतन की मांग को लेकर आशा, ऊषा, आशा सहयोगियों की संयुक्त मोर्चा द्वारा चलायी जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच 24 जून को भोपाल में प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मिशन संचालक से हुयी मोर्चे की प्रतिनिधिमंडल की चर्चा में हडताल की प्रमुख मांगों पर चर्चा करते हुये मिशन संचालक ने आशाओं के लिये 10,000 रुपये का मासिक वेतन एवं सहयोगियों को उसके अनुरूप वृद्धि (समाचार पत्रों की खबरों के मुताबिक 15000 रूपये) का प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित कर उसकी प्रति हडताल में शामिल यूनियनों को देने की बात की थी। इस तरह वेतन वृद्धि, कोरोना योद्धा मृत आशाओं के परिवार को बीमा राशि, सहयोगियों के नाम को पर्यवेक्षक में बदलने, एएनएम की नियुक्ति में प्राथमिकता एवं आयु सीमा में छूट आदि प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के साथ सदभावनापूर्ण वातावरण में बैठक समाप्त होने के साथ संयुक्त मोर्चा ने प्रस्ताव की प्रति प्राप्त होने के बाद उसकी समीक्षा कर हडताल को स्थगित करने का मन बनाकर इसकी प्रतीक्षा में थी। लेकिन पता चला कि मिशन संचालक के हस्ताक्षर न होने से उसे अभी तक जारी नही किया गया है। जिससे आशा एवं सहयोगी सहमति बनने के बाद भी हडताल जारी रखने के लिये विवश है।
26 जून को शाम तक इस प्रस्ताव की प्रति न मिलने से मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुन: बैठक कर यह तय किया कि 24 घंटे तक इंतजार के बाद प्रस्ताव की प्रति की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने, 28 जून सोमवार को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने एवं 29 जून को मोर्चे में शामिल दोनों यूनियनों के प्रदेश अध्यक्ष -मुख्यमंत्री के गृह जिला सीहोर से श्रीमती लक्ष्मी कौरव के नेतृत्व में एवं स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला रायसेन से ए टी पदमनाभन के नेतृत्व में पदयात्रा में शुरू करने एवं पदयात्रा का समापन भोपाल में करने का निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि आपसी सहमति बनने के बाद हडताल को जारी रखने का मोई औचित्य नही है, जबकि बनी सहमति के आधार पर बने प्रस्ताव की प्रति प्राप्त कर समीक्षा किये बिना हडताल समाप्त करना भी सम्भव नही है। ऐसे में संयुक्त मोर्चा ने यह भी आशा व्यक्त की कि एनएचएम कार्यालय द्वारा यथाशीघ्र प्रस्ताव की प्रति मोर्चे में शामिल यूनियनों को प्रदान कर हडताल को समाप्त करने हेतु पहल करेंगे




Leave a Reply