स्व.लुणावत की स्मृति में 5 जून को 5 केन्द्रों पर 500 लोगों को निःशुल्क वैक्सीन

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. विजेश लुणावत ने अपनी राजनीतिक यात्रा में दिल खोलकर लोगों को मदद की और दया को धर्म बनाकर जीवन समर्पित किया। श्री लुणावत के स्मृति में 5 जून को भोपाल के 5 स्थानों पर निःशुल्क टीकाकरण शिविर आयोजित किया जावेगा। परिवारजनों द्वारा लगाए जा रहे इन शिविरों में 18 वर्ष से अधिक 500 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जावेगी। इसके साथ ही टीका लगाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा दिया जावेगा और सुरक्षित वृक्षारोपण का आग्रह किया जावेगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टीकारण करने वाले 500 लोग वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लेंगे।

स्व. लुणावत की स्मृति में आयोजित होने वाले टीकाकरण शिविर स्व. लुणावत के निज निवास 59 वैशाली नगर कोटरा, 115/49 शिवाजी नगर, श्री आदिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर तुलसी नगर, लुणावत स्पाईरल सीटी स्केन सेंटर एलबीएस अस्पताल मोतिया तालाब एवं श्री शांतिनाथ दिंगबर जैन मंदिर दानिश कुंज कोलार रोड भोपाल में प्रातः 10 बजे से शुरू होंगे। वैक्सीनेशन के लिए आधार कार्ड या ड्राइविंग लायसेंस की फोटोकापी लेकर आना अनिवार्य रहेगा। साथ ही नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, आधार नंबर तथा चयनित केन्द्र का नाम वैक्सीनेशन स्थल पर लिखकर देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today