-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
स्वाधीनता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान्न वितरण भी किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण से लेकर प्रत्येक समाज-वर्ग के उत्थान के लिए और अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समाज-वर्ग के लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता भारत माता को परम वैभव तक ले जाने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे देश में उत्साह के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पं. दीनदयाल जी के अंत्योदय को गरीब कल्याण मिशन के माध्यम से पूरा कर रही है।
ध्वजारोहण समारोह में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मिक, श्री आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, श्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी, सुश्री नेहा बग्गा, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, श्री शिवराज डाबी, श्री तपन भौमिक, श्री अभय प्रताप सिंह, श्री विजय दुबे, श्री रमेश शर्मा गुट्टू भैया, श्री राघवेन्द्र गौतम, श्री विकास विरानी, श्री शैलेन्द्र शर्मा, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री शांतिलाल लौढ़ा, श्री सुनील पाण्डे, श्री अनिल अग्रवाल, श्री सुरेन्द्र शर्मा, सुश्री राजो मालवीय, श्रीमती तपन तौमर, श्री अश्वनी राय,श्री मोहित शुक्ला, श्री विकास बौंदरिया, डॉ. सुनील राय, श्री जगदीश यादव, श्री गीत धीर, श्री सुनील चौहान, श्री प्रयागराज रघुवंशी, श्री संदीप श्रीवास्तव, श्री संदीप कुलस्ते, श्री रामप्रकाश वंसकार, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती सविता यादव, श्रीमती मोहनी शाक्यवार, सुश्री बिल्कीस जहां, श्रीमती ज्योति वर्मा सहित प्रदेश कार्यालय परिवार के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने निवास पर किया ध्वजारोहण
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अपने चार इमली स्थित निवास, बी-16 पर ध्वजारोहण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने ध्वजारोहण के पश्चात् पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण में पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार, श्री विजय अटवाल सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।




Leave a Reply