-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
सुरेश रैना का क्रिकेट के सभी फार्मेट से सन्यास का ऐलान
भारतीय क्रिकेट के धुरंधर बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने आज क्रिकेट के सभी फार्मेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने ट्वीट कर इसका ऐलान किया। बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, राजीव शुक्ला. आईपीएल की चेन्नई टीम को ट्वीट कर इस बारे में सूचना दी है।
सुरेश रैना ने श्रीलंका के खिलाफ 30 जुलाई 2005 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम में पदार्पण किया था और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनके घनिष्ठ मित्र हैं। दोनों ने न केवल भारतीय टीम में साथ-साथ कई बार महत्वपूर्ण पारियां खेली बल्कि आईपीएल में भी दोनों ने चेन्नई टीम के लिए साथ-साथ जिम्मेदारी भरी पारियां खेलकर टीम को कई बार मैच जिताए।
यह केरियर है रैना का
सुरेश रैना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट केरियर काफी अच्छा रहा। उन्होंने 18 टेस्ट क्रिकेट मैचों के साथ 226 एकदिवसीय और 78 टी 20 मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम एक शतक व 768 रन हैं तो एकदिवसीय मैचों में 5615 रनों में पांच शतक शामिल हैं। वे टी 20 मैचों में 1604 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है। वे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फार्मेट में शतक लगाए।




Leave a Reply