मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार के सीधी पेशाबकांड-इंदौर मारपीट की घटना के बाद झाबुआ में अनुसूचित जनजाति हॉस्टल की छात्राओं के साथ अश्लीलता का एक मामला सामने आया है। इस बार कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि एक नौकरशाह डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा पर ये आरोप लगे हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट और देखिये एफआईआर जिसमें घटना का ब्योरा भी है।
मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले झाबुआ में अनुसूचित जनजाति के एक हॉस्टल का डिप्टी कलेक्टर रविवार को निरीक्षण करने गए थे। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा ने छात्राओं से बातचीत की जिसमें कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि डिप्टी कलेक्टर द्वारा उनके साथ बातचीत में उनके साथ अश्लीलता की। गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए।
संभागायुक्त ने रात को निलंबित किया घटना को लेकर हॉस्टल की छात्राओं ने पुलिस थाने में एफआईआर कराई। इसमें छेड़छाड़ की धाराओं के साथ एससीएसटी एक्ट व पाक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गईं। वहीं, जिला प्रशासन ने भी मामले की जांच कराई और प्रतिवेदन संभागायुक्त पवन शर्मा को भेजा गया। संभागायुक्त ने रात को ही डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा को निलंबित कर दिया। घटना के बाद डिप्टी कलेक्टर के प्रति जिले में आक्रोश व्याप्त होने से पुलिस बल तैनात कर दिया गया और उनकी गिरफ्तारी की संभावना है।
प्रशासन पर आठ महीने में दूसरी बार गाज यहां उल्लेखनीय है कि छात्र-छात्राओं की वजह से झाबुआ जिले में प्रशासन पर गाज करने का यह दूसरा मामला है। सितंबर 2022 में भी पॉलिटेक्निक के छात्रों के साथ तत्कालीन एसपी अरविंद तिवारी के पुलिसिया अंदाज के वार्तालाप का ऑडियो वायरल होने पर एसपी, कलेक्टर को तत्काल हटा दिया गया था। तभी सुनील कुमार झा को भी डिप्टी कलेक्टर गर्ग को हटाकर जिम्मेदारी दी गई थी। अब झा खुद आरोपों के घेरे में फंस गए हैं।
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि शहरों के विकास के लिये केन्द्र सरकार से मिलने वाली बजट राशि का पूरा उपयोग समय पर किया जाए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने - 20/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराजा छत्रसाल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु प्राणनाथ के मार्गदर्शन में महाराजा छत्रसाल ने वीरता, चातुर्यप - 20/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार के मार्गदर्शन में, उच्च शिक्षा विभाग लगातार नवीन आयामों को स्पर्श कर रहा है। प्रदेश, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 - 20/12/2025
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार को ग्राम किल्लाई, सेमराघाट, देवलचोरी एवं भैंसा - 20/12/2025
Leave a Reply