-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद सीएम चौहान की उनसे यह पहले सौजन्य मुलाकात है। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी दिल्ली में मिले।
नवनिर्वाचित सदस्यों के सम्मेलन में नड्डा आएंगे
मुख्यमंत्री चौहान ने नड्डा से मुलाकात के दौरान उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलाए जाने वाले अभियान के बारे में जानकारी दी। पार्टी अध्यक्ष नड्डा को प्रदेश में आगामी दिनों में दो-दो मंत्रियों के समूह बनाकर उनके प्रदेश के जिलों के नियमित दौरे तैयार कर जिलों में चल रहे जनकल्याण और विकास के कार्यों की समीक्षा, प्रबुद्धजन और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन, जन समस्याओं के निराकरण की बैठकें और गरीब बस्तियों में संपर्क और संवाद की योजना के बारे में बताया। उन्होंने नड्डा को पंचायती राज के नव निर्वाचित सदस्यों के सम्मेलन में मध्यप्रदेश पधारने के लिए आमंत्रण भी दिया और इसके लिए पार्टी अध्यक्ष ने सहमति भी दे दी है।




Leave a Reply