सागर में एक वृद्धा के साथ दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में पुलिस की लापरवाही सामने आई है जिसमें पुलिस ने आरोपी का एफआईआर में गलत नाम दर्ज किया। इसके बाद उसमें पेन से लिखकर सुधार किया गया लेकिन उसमें भी सरनेम दो-दो लिख दिए गए हैं। आरोपी को मंत्री गोपाल भार्गव समर्थक बताया जा रहा है और उसे बचाने के लिए पुलिस पर संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए पीड़ित वृद्धा के परिवारजनों ने अपने कुशवाह के लोगों के साथ प्रदर्शन किया है। पढ़िये क्या है पूरा मामला।
सागर जिले के गढ़ाकोटा में 67 साल के एक वृद्धा के साथ सुनील दुबे नामक के युवक ने आठ जुलाई को दुष्कर्म किया। वृद्धा ने अपने बेटों को नौ जुलाई को उनके घर जाकर पूरी घटना बताई तो इसमें एफआईआर दर्ज की गई। महिला कुशवाह समाज की बताई जाती है और एफआईआर लिखे जाने में पुलिसकर्मी की लापरवाही रही या जानबूझकर उसने गलती की लेकिन उससे मामला विवाद में आया।
पुलिस की एफआईआर में दुबे को पटेल लिखा पुलिस ने एफआईआर में आरोपी का नाम सुनील दुबे की जगह पटेल लिख दिया था। बाद में इसके नाम सुधार के लिए केमिकल से एक शब्द को मिटाकर उसे दुबे किया गया और पिता के नाम में भी दुबे किया गया। मगर सुनील पटेल को सुधार के बाद हिंदी में सुनील पटेल लिखा रहने दिया और अंग्रेजी के सुनील के आगे हिंदी में दुबे लिख दिया गया।
आरोपी को मंत्री भार्गव समर्थक बताते हुए गढ़ाकोटा में प्रदर्शन पुलिस की एफआईआर में गड़बड़ी की वजह से पीड़ित वृद्धा के कुशवाह समाज के लोगों में काफी नाराजगी हुई और उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी सुनील दुबे को बचाने की कोशिश कर रही है। दुबे को स्थानीय लोगों ने मंत्री गोपाल भार्गव का समर्थक बताया और पुलिस पर इस कारण दबाव होना बताया गया। साथ ही कुशवाह समाज और प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि सुनील पटेल नाम का कौन व्यक्ति है, जिसका एफआईआर में नाम है, पता नहीं लेकिन पुलिस सुनील पटेल दुबे एफआईआर में नाम दर्ज कर आरोपी को अदालत में लाभ दिलाने चाह रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवसेना के संस्थापक, श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति, जनसेवा और गरीब कल्याण के - 17/11/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री सिंघल ने श्रीराम ज - 17/11/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी, 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय लाला लाजपत राय ने वर्ष 191 - 17/11/2025
Leave a Reply