-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आवश्यक: पचौरी
प्रशिक्षण वर्ग से भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत बनता है एवं कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत होकर पार्टी की विचारधारा पर चलकर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनने के लिए एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने अरेरा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही।
प्रशिक्षण वर्ग में श्री आलोक शर्मा, श्री विकास विरानी, प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल, श्री विवेक तिवारी ने भी संबोधित किया। पूर्व में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ पूर्व विधायक श्री धु्रवनारायण सिंह एवं अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो, श्री अशोक सैनी, श्री सुधीर जाचक, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री मुकुल लोखण्डे उपस्थित थे।
श्री आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के लिए निष्ठा व लगन से कार्य करता है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए पद कोई मायने नहीं रखता। भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और बलबूते पर ही आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ताओं के बलबूते ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति विशेष कुछ नहीं होता है संगठन बड़ा होता है।
श्री रजनीश अग्रवाल ने आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो अभियान चलाया वह देश ने सराहा है।
श्री आलोक संजर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी पर संबोधित करते हुए कहा कि इन्हीं महानुभावों के विचारों को कार्यकर्ताओं ने अंगीकार करके ही आज पार्टी ने अधिक अधिक प्रदेशों में सरकार बनायी है।
प्रशिक्षण वर्ग को सुभाष मंडल में श्री तपन भौमिक, श्री अभय प्रताप सिंह, श्री अशोक वाणी, श्री सूर्यकांत गुप्ता, महामाई बाग मंडल में श्री राघवेन्द्र शर्मा, श्री मनोज कलरेजी, श्री आनंद अग्रवाल, श्रीमती गीता माली, शाहपुरा एवं चौक मंडल में श्री आलोक शर्मा, श्री नरेन्द्र पटेल, श्री आशीष ठाकुर, श्री धर्मेन्द्र कौशल, संत नगर मंडल में श्री विजय दुबे, श्री राघवेन्द्र गौतम, श्री शिवराज डाबी, स्टेशन मंडल में श्री आलोक संजर, श्री हितेश वाजपेयी, श्री रामप्रसाद चंदोरिया, श्री अभिषेक भार्गव, शाहपुरा मंडल में श्री शिव चौबे, सुश्री सरिता देशमुख ने संबोधित किया।




Leave a Reply