-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सगे रिश्ते के साढू ने 29 क्विंटल तिली चोरी कर हुआ फरार
छतरपुर सिविल लाइन थाना के अंतर्गत देरी रोड के रहने वाले लक्षमन साहू ने अपने मकान को किराए पर पवन साहू तनय हीरालाल साहू एवं श्रीमती दुर्गा साहू को देरी रोड स्थित मकान दिया था। उस मकान पर लक्षमन साहू की 29 क्विंटल तिली रखी हुई थी।
इस संबंध की शिकायत लक्षमन साहू ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर, डीजीपी भोपाल एवं डीआईजी छतरपुर से की थी। उसमें उल्लेख किया गया है कि सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं की थी। आरोपी पवन साहू रिश्ते में सगा साढू है और वह वर्तमान में सागर जिले के किसी कस्बे में रह रहा है। रिपोर्ट न लिखे जाने से नाराज लक्षमन साहू ने सीएम हेल्पलाइन पर पुलिस की शिकायत की, सीएम हेल्पलाइन नंबर 13194272 था। घटना की तारीख 27 जनवरी 2021 बताई गई है। पवन साहू ने यह भी बताया कि जब पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो सीएम हेल्पलाइन की शिकायत समाप्त करने के लिए ओरछा थाना प्रभारी माधवी अग्रिहोत्री मोबाइल छीनकर सीएम हेल्पलाइन खत्म कर दी थी लेकिन मुझे न्याय नहीं मिला तो मैंने पुन: सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत कर उसे चालू कर दिया है। पुलिस मुझ पर लगातार सीएम हेल्पलाइन खत्म करने के लिए दबाव बना रही है। चोरी करने का आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उसे नहीं पकड़ रही है।फिलहाल प्रार्थी के सीएम हेल्पलाइन पर लगातार शिकायत करने से छतरपुर पुलिस के हाथपांव फूल रहे हैं और वह प्रार्थी को सीएम हेल्पलाइन कटवाने के लिए दबाव बना रही है। हालांकि सिविल लाइन थाना प्रभारी जीतेन्द्र वर्मा ने एक हफ्ते का समय मांगा है और आरोपी को पकडऩे का आश्वासन दिया है।




Leave a Reply