राजस्थान में 2006 में श्री राजपूत करणी सेना संगठन की स्थापना करने वाले लोकेंद्र सिंह कालवी का रात को निधन हो गया। उन्होंने जो अपनी जात का नहीं, वो अपने बाप का नहीं का नारा दिया था और संगठन को 17 साल में 26 राज्यों तक पहुंचाया था। उनके निधन पर देशभर में शोक व्याप्त है और श्री राजपूत करणी सेना के सभी सदस्य शोकाकुल हैं। उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन सोमवार-मंगलवार की रात को हुआ। वे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे। रात को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और करीब साढ़े बारह बजे उनका निधन हुआ। कालवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कालवी जिला नागौर में आज दोपहर में किया जाएगा। लोकेंद्र सिंह ने अपनी बीमारी के चलते चार मार्च को ट्विटर हैंडल पर श्री राजपूत करणी सेना के मूल प्रधान संरक्षक प्रेम सिंह साजू को अपने स्वस्थ होने तक संगठन का मुख्य सर्वेसर्वा घोषित कर दिया था। उन्हें सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत करते हुए लोकेंद्र सिंह ने प्रेम सिंह के निर्णयों को उनके माने का ऐलान किया था।
Leave a Reply