-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
श्रीलंका एशिया कप चैम्पियन बना, छठवीं बार विजेता बना
एशिया क्रिकेट कप में आज दुबई के स्टेडियम में श्रीलंका छठवीं बार चैम्पियन बना। पाकिस्तान को उसने खेल के हरेक प्वाइंट पर मात दी। पहले बल्लेबाजी में 170 रन बनाए तो बाद में फील्डिंग में मात दी और गेंदबाजी में भी पाकिस्तान को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रिजवान-इफ्तेखार की जोड़ी के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे नहीं टिका। 147 रन पर पूरी टीम 20 ओवर में आउट हो गई और श्रीलंका 23 रनों से मैच जीतकर चैम्पियन बनी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 170 रन बनाए। हालांकि उसके नौ ओवर तक पांच खिलाड़ी 53 रन के स्कोर पर ही आउट हो गए थे। राजपक्षे ने श्रीलंकाई पारी को संभाला और वे नाबाद 71 रन बनाकर टीम को 170 रन तक ले गए। पाकिस्तान के शादाब ने 17वें और 18वें ओवर में दो कैच छोड़े जिससे मैच का रुख बदला। वहीं, श्रीलंका की गेंदबाजी पहले ओवर में काफी दबाव में दिखी और पांच गेंद नोबॉल-वाइड के रूप में मधुशंका ने फेंकी। मगर चौथे ओवर में मधुशन ने एक ही ओवर में बाबर आजम व फखर जमाल को पैवेलियन में भेजकर पाकिस्तान को दबाव में ला दिया। मगर रिजवान व इफ्तेखार ने टीम को 93 रन तक पहुंचाया। स्कोर तो दोनों ने मिलकर आगे बढ़ाया मगर लक्ष्य पाने के लिए औसत बढ़ता गया। फिर रही सही कसर हसरंगा के एक ओवर में तीन विकेट गिरने से निकल गई। सेट बल्लेबाज रिजवान, आसिफ और खुशदिल को आउट किया। मधुशन ने बाबर, जमाल, इफ्तेखार के बाद 19वें ओवर में नसीम का विकेट लेकर अपना चौथा विकेट लिया।




Leave a Reply