-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
शिवपुरी में रात एक बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीडी शर्मा का ऐसे किया इंतजार, देखकर वे यह बोले
भाजपा संगठन की एक मिसाल शिवपुरी में देखने को मिली और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संगठन की एक बैठक लेने वहां पहुंचे थे। उनका कार्यक्रम देर होता गया मगर फिर कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और रात एक बजे जब वे पहुंचे उसी उत्साह से न केवल उनका स्वागत किया बल्कि उनकी बातों को गौर से सुना भी गया।
भाजपा संगठन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं से कहते रहते हैं कि उनका मुकाबला भाजपा के मजूबत संगठन से है और यह वाकई में शनिवार की रात को देखने को मिला। शिवपुरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की एक बैठक होना थी और इसके लिए जिले के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता वहां जमा हुए थे। शर्मा का कार्यक्रम देरी की वजह से रात एक बजे हो सका। शर्मा के वहां पहुंचने पर जमकर आतिशबाजी से उनका स्वागत हुआ और हार-फूलों से उन्हें लाद दिया गया। यह देखकर शर्मा ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि संगठन की बैठक में रात को एक बजे भी कार्यकर्ता मौजूद हैं। मध्य प्रदेश का संगठन आदर्श है और इतनी रात को अनुशासन व कर्मठता से कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए हैं।




Leave a Reply