-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीड परायी जाणे रे’ गीत की सितार वादन से प्रस्तुति
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में सुप्रसिद्ध चित्रकार स्व. सचिदा नागदेव ‘रंगस्मृति-3’ का आयोजन हुआ| आयोजन में दीप प्रज्जवलन के बाद युवा और प्रतिभाशाली सितार वादकस्मिता नागदेव ने ‘सितार वादन’ संग्रहालय सभागार में प्रस्तुत किया|
स्मिता नागदेव नेवादन की शुरुआत ‘श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्’ स्तुति की धुन प्रस्तुतकर की| इसके बाद उन्होंने ने ‘ठुमक चलत राम चंद्र’ और ‘पयोजी मैंने राम रतन धन पायो’ गीतवादन माध्यम से प्रस्तुत कर सभागार में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया| स्मिता नागदेवने वादन प्रस्तुति के अंत में ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीड परायी जाणे रे’ गीत सितार वादनमाध्यम से प्रस्तुत किया| प्रस्तुति के दौरान स्मिता नागदेव का साथ तबले पर अंशुलप्रताप सिंहने दिया| सितार वादन के बाद सुप्रसिद्ध चित्रकार स्व.सचिदा नागदेव के जीवन और कला मेंउनके योगदान पर केंद्रित ‘रंग यात्रा’ नामक पंद्रह मिनट की फिल्म का प्रदर्शन हुआ|
‘चित्रकला प्रतियोगिता‘ में महाविद्यालयों के कला संकाय के लगभग 60 विद्यार्थियों ने अपनीकल्पना शीलता और चित्र कौशल से जनजातीय संस्कृति के बोध विषय पर केंद्रित चित्र सृजनकिया| विद्यार्थियों के चित्र बनाने के उपरांत भावना चौधरी चंद्रा, श्रीकांत आप्टे और प्रवीण नारदने चित्रों का अवलोकन किया और विजय केहरवार को प्रथम पुरस्कार, साबिर को द्वितीय पुरस्कार, समीक्षा को तृतीय पुरस्कार से और उत्कर्षिता तिवारी, शुभांगी, रचित सक्सेना, ऋचाकुशवाहा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया|




Leave a Reply