-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विश्व रक्तदान दिवस पर आईसेक्ट द्वारा की गई रक्तदान की पहल
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आईसेक्ट द्वारा विशेष पहल के तहत मिसरोद स्थित नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल और पब्लिक रिलेशन और लाइजन ऑफिसर डॉ. पंकज सूद की सहायता से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आईसेक्ट से जुड़े एम्पलाइज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया और स्वस्थ समाज की कामना की। आईसेक्ट की ओर से करीब 50 एम्पलाइज ने हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया और भविष्य में भी लगातार रक्तदान करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर आईसेक्ट के निदेशक श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा अन्य कोई दान नहीं हो सकता है क्योंकि आपके रक्तदान करने से किसी व्यक्ति को जीवन मिलता है। आईसेक्ट अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए लगातार अनूठी पहल करता रहता है। इसी कड़ी में यह भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है जो लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ समाज के लिए रोल मॉडल बनने की प्रेरणा देगा।
रक्तदान कार्यक्रम का संयोजन आईसेक्ट प्रबंधन और आईसेक्ट एचआर टीम द्वारा किया गया जिसमें आईसेक्ट की ओर से श्री सुमित मल्होत्रा, श्रीमति अर्चना जैन और रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय से डॉ. सी.पी. मिश्रा का उल्लेखनीय सहयोग रहा।




Leave a Reply