-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विधानसभा प्रजातंत्र का मंदिर, कमलनाथ विधानसभा सदस्य, उऩका मेरी वहां क्या जरूरत का बयान चिंता का विषयः नरोत्तम मिश्रा
विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के विधानसभा में मेरी क्या जरूरत के बयान पर गृह और संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा का सदस्य ही यह कहे कि मेरी क्या जरूरत तो उन्होंने प्रजातंत्र पर ही अंगुली उठा दी है। प्रदेश के सर्वोच्च सदन के बारे में, सदन के नेता के बारे में, भाषण और वक्तव्य देने में केवल मुंह चलाने में विश्वास करते हैं।
विधानसभा में मीडिया से चर्चा करते हुए संसदीय कार्य और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ को यह नहीं कहना चाहिए। वे अपने आपको संसदीय ज्ञान के मर्मज्ञ बताते हैं। वे लोकसभा के संसदीय कार्य मंत्री भी रहे। विधानसभा के बारे में वे व्यंग्य और कटाक्ष कर रहे हैं। लोकतंत्र के मंदिर के प्रति ऐसे बयान नहीं देना चाहिए कि मेरी आवश्यकता नहीं है, मैं बकवास नहीं सुनना चाहता और मैं बकवास नहीं करता। उनके ऐसे बयान चिंता के विषय हैं। अगर वो यह कहते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।




Leave a Reply