-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विधानसभा चुनाव वर्ष में सीएम के नए मीडिया सलाहकार, दिल्ली-मुंबई बनाए गए मुख्यालय
मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा हैं और इस हिसाब से चुनाव वर्ष की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 11 महीने के शेष कार्यकाल के लिए मीडिया सलाहकारों की नियुक्ति की है जो देश की राजधानी दिल्ली व मायानगरी मुंबई में बैठकर मीडिया की नब्ज टटोलकर सीएम हाउस को उसके अनुरूप रणनीति बताएंगे।
मध्य प्रदेश शासन ने बुधवार को दो मीडिया सलाहकारों की नियुक्ति आदेश जारी किए हैं जिनमें एक पूर्व आईएएस अधिकारी आईसीपी केसरी हैं तो दूसरे अजयकुमार पांडेय हैं। केसरी तो मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस रहे हैं लेकिन अजयकुमार पांडेय मध्य प्रदेश के लिए अपरिचित चेहरा बताया जाता है। ये दोनों ही नियुक्तियां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल या आगामी आदेश तक के लिए की गई हैं और केसरी का नईदिल्ली मुख्यालय बनाया गया है तो पांडेय के लिए मुंबई मुख्यालय रहेगा। गौरतलब है कि दिल्ली और मुंबई में दोनों जगह मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क संचालनालय के ऑफिस हैं। हालांकि इनमें से मुंबई के ऑफिस बंद होने जैसी स्थिति है तो दिल्ली कार्यालय भी लंबे समय से उपेक्षित जैसा है।




Leave a Reply