-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किया वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मंगलवार को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं अलंकरण समारोह में भाग लेकर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गौतम ने कहा कि पत्रकारों की भूमिका में समय के साथ बदलाव आया है। आपतकाल में समचार हमको घटना के तीसरे दिन पढ़ने को मिलते थे। उस समय केवल समाचार पत्र ही सूचना के महत्वपूर्ण साधन थे, लेकिन आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यमों से समचार कुछ ही पलो में लोगों तक पहुंच जाते हैं। सूचना क्रांति का उपयोग जनकल्याण एवं आमजन की समस्याओं को सुलझाने में होना चाहिए।
श्री गौतम ने कहा कि वास्तविक पत्रकारिता सिर्फ घटना को देखकर उसकी रिपोर्टिंग करना ही नहीं है, अपितु उस घटना के पीछे के कारणो को सामने लाना है।
श्री गौतम ने वर्तमान दौर में पत्रकारिता पर हावी होते बाजारवाद को रेखांकित करते हुए कहा कि आज समाचार पत्रों के ग्राहक नहीं पाठक पैदा करने की आवश्यकता है। इलेक्ट्रानिक मीडिया और सोशल मीडिया पर समाचार तो प्रकाशित होना चाहिए, लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए जो आनंद फेस टू फेस में है वह फेसबुक में नहीं है। सोशल मीडिया के दौर में भी हमें मानवीय संबंधों और समाज हितों के संरक्षण की भी आवश्यकता है। पत्रकारों की लेखनी इतनी सशक्त होना चाहिए कि वह आम आदमी की आवाज बने और कोई उस पर सवाल न उठा सके।
श्री गौतम ने इस अवसर पर दायित्व पुस्तक का विमोचन भी किया और कहा फेस टू फेस में आत्मीयता (Intimacy) आती है । फेस बुक में सूचना (Intimation) है।
माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने कार्यक्रम में अपनी सुमधुर वाणी से सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगीत गाने वाली दिव्यांग बालिका फाल्गुनी पुरोहित की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 50 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। विधानसभा अध्यक्ष ने बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।




Leave a Reply