-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की तबियत बिगड़ी, रीवा से भोपाल लाया गया
मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का अचानक मंगलवार को तबियत बिगड़ गई तो उन्हें हेलीकॉप्टर से तत्काल रीवा से भोपाल लाया गया। यहां उन्हें बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि अब उनकी हालत ठीक है।
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम अपने विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में दौरे पर कर रहे थे। उनके विधानसभा क्षेत्र में भी विकास यात्राएं निकल रही हैं। लगातार दौरों के कारण उनकी थकान ज्यादा हो गई। इस बीच वहां उनका ब्लड प्रेशर डाउन हो गया तो रीवा चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उनकी जांच की और इसके बाद भोपाल लाया गया। यहां शाम सात बजे उन्हें बंसल अस्पताल में दाखिल कराया गया और अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।




Leave a Reply