-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वासनिक एवं सीपी मित्तल 28 से 30 जनवरी तक बैठकें लेंगे
अभा कांग्रेस के महासचिव प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक एवं अभा कांग्रेस के सचिव प्रदेश सह-प्रभारी सीपी मित्तल 28 से 30 जनवरी तक मंडला, डिण्डौरी, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जिलों में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेजनों, कांग्रेस पक्ष के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठकें लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने बताया कि नेताद्वय 28 जनवरी को सुबह 8.15 बजे दिल्ली से जबलपुर पहुंचेंगे, वे वहां से मंडला जायेंगे और पूर्वान्ह 11 बजे मंडला पहुंचकर वरिष्ठ कांगे्रसजनों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक लेंगे। वासनिक एवं मित्तल उसी दिन अपरान्ह 3 बजे डिण्डौरी पहुंचकर वरिष्ठ कांगे्रसजनों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक लेंगे। नेताद्वय डिण्डौरी से अमरकंटक जायेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।
वासनिक एवं मित्तल दूसरे दिन 29 जनवरी को सुबह 10.30 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे और वहां वरिष्ठ कांगे्रसजनों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक लेंगे। वे दोपहर 2 बजे अनूपपुर से शहडोल जायेंगे और शहडोल पहुंचकर अपरान्ह 3 बजे वरिष्ठ कांग्रेजनों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक लेंगे। नेताद्वय का रात्रि विश्राम शहडोल रहेगा। वासनिक एवं मित्तल दौरे के तीसरे दिन 30 जनवरी को सुबह 10 बजे शहडोल से उमरिया पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे वहां वरिष्ठ कांगे्रसजनों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक लेंगे। वे शाम 7 बजे उमरिया से दिल्ली हेतु रवाना हो जायेंगे।




Leave a Reply